Petrol-Diesel Price : आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

On: June 20, 2026 6:43 AM
Follow Us:

Petrol-Diesel Price : भारतीय बाजार में इन दिनों  पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान को छु रही है। जिसके चलते आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन भारतीय बाजार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों (OMCs) ने आज शनिवार , 20 जून 2026 को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी तरफ कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है फिर भी अपने यहां पेट्रोल-डीजल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए हैं।

639174954908971807 Also read: Delhi News: टेक्नो बीट्स के दौर में सूफियाना सुरों की गूंज, नेहरू प्लेस में हर बुधवार सजती है खास महफिल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पिछले एक महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बार दाम बढ़ाए थे। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 पैसे महंगा किया था। इसके बाद 19 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे, 23 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे और 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये महंगा किया था।

महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत

दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का दाम 95.20 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का दाम 99.02 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का दाम 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का दाम 97.83 रुपये  प्रति लीटर है।
 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें