Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 16.57% अभ्यर्थी सफल रहे। परिणाम का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
16.57% अभ्यर्थी पास
बोर्ड के अनुसार HTET-2025 में कुल 1,92,220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें लेवल-1 (PRT) में 31,402, लेवल-2 (TGT) में 99,896 और लेवल-3 (PGT) में 60,922 अभ्यर्थी पास हुए।
लेबल पद अभ्यर्थी पास प्रतिशत
1 PRT 31,402 3.53%
2 TGT 99,896 20.71%
3 PGT 60,922 16.50%
टोटल _ 1,92,220 16.57%
OMR शीट कर सकेंगे डाउनलोड
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट 24 अगस्त से 23 अक्टूबर, 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा।













