Rojgar Mela: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन लगेगा रोजगार मेला

On: May 2, 2026 9:25 PM
Follow Us:

Rojgar Mela: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के फतेहाबाद में 6 और 7 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां आईटीआई पास युवाओं को सीधे नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

कहां लगेगा रोजगार मेला

यह जॉब फेयर राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा में आयोजित होगा। इसमें मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि अप्रेंटिसशिप और रोजगार के लिए चयन करेंगे।

किन ट्रेड्स के लिए भर्ती

इस मेले में फिटर, वेल्डर, पेंटर (Gen.), टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट (ग्राइंडर सहित), टूल एंड डाई, मोटर मैकेनिकल व्हीकल / ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड्स के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आयु सीमा और सैलरी

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को करीब 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही मेले में शामिल हो सकेंगे। 6 मई को लिखित परीक्षा होगी और 7 मई को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज और बायोडाटा साथ लेकर आएं।

कौन कर सकता है आवेदन

2021 से 2025 के बीच पासआउट या अपीयरिंग आईटीआई छात्र-छात्राएं इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now