हरियाणा के सिरसा में लगी धारा 163, अगर गलती से भी कर दिया ये काम तो होगी सख़्त कार्रवाई

On: June 11, 2025 7:52 AM
Follow Us:
सिरसा

सिरसा— हरियाणा के सिरसा जिले में आज आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय संत कबीर दास जयंती समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत सिरसा नगर परिषद क्षेत्र में ड्रोन समेत अन्य उड़ने वाले उपकरणों की उड़ान पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।

जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सिरसा शहर की अनाज मंडी में आयोजित समारोह और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा दौरे को ध्यान में रखते हुए यह पाबंदी लगाई गई है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि नगर परिषद सिरसा के 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरा, कवर्ड चोपर और हवाई कवरेज के लिए हेलीकैम की उड़ान प्रतिबंधित रहेगी।

वीवीआईपी रूट पर पार्किंग भी प्रतिबंधित

प्रशासन ने समारोह स्थल के वीवीआईपी मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पर भी रोक लगा दी है। यह कदम सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उठाया गया है ताकि मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य अतिथियों की आवाजाही में कोई बाधा न हो।

उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा यह निर्देश सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता

हरियाणा सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, अब स्टेट गेम्स खिलाड़ियों को भी मिलेगा ग्रेडेशन