Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, ये रहें सावधान

On: April 30, 2026 4:31 AM
Follow Us:

Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। इस दिन चित्रा और स्वाती नक्षत्र का संयोग रहेगा, साथ ही वज्र और सिद्धि योग का निर्माण होगा। गर, वणिज और विष्टि करण भी प्रभावी रहेंगे। इन विशेष संयोगों के बीच भगवान नरसिंह की जयंती भी मनाई जाएगी, जो इस दिन के महत्व को और बढ़ाता है। पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि
आलोचना से बचें और दूसरों पर टिप्पणी करने से दूरी रखें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, जबकि प्रेम जीवन संतुलित रहेगा।

वृषभ राशि
खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वैवाहिक जीवन में मतभेद संभव हैं।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। पैसों को लेकर घर में तनाव हो सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा।

कर्क राशि
लंबी अवधि के निवेश से बचें। रिश्तों में खटास आ सकती है, लेकिन मेहनत का फल मिलेगा।

सिंह राशि
आर्थिक मामलों में परिवार की सलाह लाभकारी होगी। प्रेम संबंधों में निराशा संभव है, लेकिन दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा।

कन्या राशि
संपत्ति निवेश लाभदायक हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि
सेहत को नजरअंदाज न करें। पुराने निवेश से फायदा हो सकता है, लेकिन रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि
किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन अनुकूल है।

धनु राशि
जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। कार्यस्थल पर सतर्क रहें, लेकिन वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि
प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। छोटे विवादों को बढ़ने न दें, धैर्य से काम लें।

कुंभ राशि
धन लाभ के योग हैं। मनोरंजन और पारिवारिक समय के लिए दिन अच्छा है, लेकिन व्यापार में सावधानी रखें।

मीन राशि
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। घरेलू तनाव संभव है, लेकिन जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now