Train Cancelled Alert: अगर आप जुलाई महीने में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते हरियाणा के कई जिलों – गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी – से गुजरने वाली ट्रेनों पर बड़ा असर पड़ा है।
इस काम के कारण 40 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, 23 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और 9 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं।
पूरी तरह रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें:
गाड़ी संख्या 12215 (दिल्ली सराय–बान्द्रा टर्मिनस):
24, 26, 28 जुलाई को रद्दगाड़ी संख्या 12216 (बान्द्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय):
23, 25, 27 जुलाई को रद्दगाड़ी संख्या 12458 (बीकानेर–दिल्ली सराय):
20 से 27 जुलाई तक रद्दगाड़ी संख्या 22422 (जोधपुर–दिल्ली सराय):
21 से 29 जुलाई तक रद्द
आंशिक रूप से रद्द रहने वाली 9 ट्रेनें:
क्रम | ट्रेन संख्या | रूट | तिथि | आंशिक रद्द सेक्शन |
---|---|---|---|---|
1 | 12065 | अजमेर–दिल्ली सराय | 21–23, 25–28 जुलाई | दिल्ली कैंट–दिल्ली सराय |
2 | 12066 | दिल्ली सराय–अजमेर | 21–23, 25, 26, 28 जुलाई | दिल्ली सराय–दिल्ली कैंट |
3 | 12455 | दिल्ली सराय–बीकानेर | 21–28 जुलाई | दिल्ली सराय–शकूरबस्ती |
4 | 12456 | बीकानेर–दिल्ली सराय | 20–27 जुलाई | शकूरबस्ती–दिल्ली सराय |
5 | 14029 | श्रीगंगानगर–दिल्ली | 24–28 जुलाई | रेवाड़ी–दिल्ली |
6 | 22471 | बीकानेर–दिल्ली सराय | 21–28 जुलाई | दिल्ली कैंट–दिल्ली सराय |
7 | 20473 | दिल्ली सराय–उदयपुर सिटी | 21–28 जुलाई | दिल्ली सराय–दिल्ली कैंट |
8 | 20474 | उदयपुर सिटी–दिल्ली सराय | 20–27 जुलाई | दिल्ली कैंट–दिल्ली सराय |
9 | 22472 | दिल्ली सराय–बीकानेर | 21–28 जुलाई | दिल्ली सराय–दिल्ली कैंट |
यात्रा करने से पहले IRCTC या रेलवे की वेबसाइट पर करें पुष्टि
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES ऐप पर जांच जरूर करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
किन राज्यों पर पड़ेगा असर:
हरियाणा: गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित
Train Cancelled July 2025
, Haryana Train Cancellation
, Delhi Sarai Rohilla Panel Work
, Northern Railway Update
, Rewari Train Alert
, Bikaner Delhi Train
, Indian Railway Latest News
, Train route diverted