Last Updated:
Sonipat Unique Protest: हरियाणा के सोनीपत में किसान सोनू की आधा एकड़ जमीन धोखे से बेची गई. 8 महीने से सुनवाई न होने पर परिवार व पशुओं संग डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और इस दौरान भैंस को गेट से बांध दिया.ृ.
सोनीपत में डीसी दफ्तर के गेट पर भैंस बांधकर प्रदर्शन.
सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में गांव सांदल कलां के किसान सोनू की आधा एकड़ जमीन धोखे से बेचने का मामला सामने आया है. किसान सोनू का आरोप है कि दूसरे व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर उसकी जमीन बेच दी. मामले को लेकर किसान पिछले 8 महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई.
अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परेशान किसान अपने परिवार और पशुओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया. किसान का कहना है कि जब तक जमीन विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.
दरअसल, अब सोमवार को सोनू ने पशुओं को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. सोनू अपनी आधा एकड़ जमीन को लेकर इंसाफ की मांग कर रहा है.किसान सोनू का आरोप है कि जमीन का मामला सामने आने के बाद उसने कई बार अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी, लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हुई.
इसी के चलते अब किसान परिवार ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू किया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि वह अपने पशुओं के साथ यहां तब तक रहेगा, जब तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है.
किसान का कहना है कि जब तक जमीन विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.
जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार वैसे तो रामराज्य की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ एक किसान की जमीन धोखे से बेच दी गई और पीड़ित किसान पिछले 8 महीने से लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है.उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से किसान अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंच रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है. संजय बड़वासनिया ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करने और किसान को उसका हक दिलाने की मांग की है. वहीं अब देखना होगा कि किसान की इस शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और जमीन विवाद का समाधान कब तक हो पाता है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें











