लव मैरिज के बाद पलवल का ये कपल क्यों बेचने लगा बिरयानी? ढाई साल में दिल्ली तक से पहुंचने लगे ग्राहक

On: September 19, 2026 3:19 AM
Follow Us:

Last Updated:

Famous Biryani Palwal : हरियाणा के पलवल की ‘मिस्टर बिरयानी’ इन दिनों छाई हुई है. इस दुकान को पति-पत्नी मिलकर चलाते हैं. पति की नौकरी छूटने के बाद मजबूरी में शुरू हुई बिरयानी की रेहड़ी आज मशहूर दुकान बन चुकी है. यहां रोज करीब 15 किलो बिरयानी आराम से बिक जाती है. गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद और पूरे एनसीआर से लोग यहां बिरयानी खाने आते हैं. लोकल 18 से उमा कौशिक बताती हैं कि मैं अपने हस्बैंड के साथ ये दुकान चलाती हूं. नौकरी छूटने के बाद मजबूरी में हमें बिरयानी की रेहड़ी लगानी पड़ी. धीरे-धीरे दुकान अच्छी चलने लगी. यहां बिरयानी की कीमत 40 रुपये से शुरू होती है. ग्राहक विनोद बताते हैं कि मैं पहली बार यहां की बिरयानी खा रहा हूं, लेकिन खाने में मजा आ गया.

फरीदाबाद. हरियाणा के पलवल में एक ऐसी बिरयानी है, जिसने इन दिनों धमाल मचा रखा है. मिस्टर बिरयानी के नाम से मशहूर इस दुकान पर खाने वालों की भीड़ हमेशा लगी रहती है. यहां बिरयानी खाने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. गुरुग्राम, दिल्ली, फरीदाबाद और पूरे दिल्ली एनसीआर से लोग यहां बिरयानी खाने आते हैं. नोएडा से भी लोग यहां पहुंचते हैं. पिछले ढाई सालों में इस दुकान की बिरयानी काफी मशहूर हो चुकी है. इस दुकान को पति-पत्नी मिलकर चला रहे हैं. आखिर इनकी बिरयानी इतनी मशहूर कैसे हुई, आइए जानते हैं. लोकल 18 से उमा कौशिक बताती हैं कि मैं अपने हस्बैंड के साथ यहां दुकान लगाती हूं. मेरे हस्बैंड पहले स्कूल में डांस टीचर थे. स्कूल से डांस टीचर की नौकरी छूट गई, जिसके बाद शुरुआत में मजबूरी में हमें बिरयानी की रेहड़ी लगानी पड़ी. हमने सोचा कि क्यों न इस काम को आगे बढ़ाया जाए और इसे अपना काम बनाया जाए. इसके बाद मैं अपने हस्बैंड के साथ मिलकर काम करने लगी. धीरे-धीरे मेरी बिरयानी की दुकान अच्छी चलने लगी.

उमा बताती हैं कि मैंने बीए पॉलिटिकल साइंस से पढ़ाई की है. इसके बाद दिल्ली में टेलीकॉलर के तौर पर काम किया. असिस्टेंट एचआर के पद पर भी काम किया. साल 2020 में हमने लव मैरिज की. हमारी मुलाकात एक डांस कंपटीशन में हुई थी. डांस के जरिए ही हम दोनों मिले. मैं मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हूं, जबकि मेरे हस्बैंड पलवल के रहने वाले हैं. उमा बताती हैं कि अब मेरी दुकान काफी मशहूर हो चुकी है. पलवल के ग्राहक तो आते ही हैं, लेकिन फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और नोएडा से भी लोग बिरयानी खाने पहुंचते हैं. हमारी बिरयानी में ऐसा स्वाद है कि ग्राहक खुद खिंचे चले आते हैं.

सबसे स्पेशल क्या
उमा बताती हैं कि मेरी बिरयानी की सबसे खास बात इसकी ग्रेवी है. हम जो ग्रेवी बनाते हैं, वह पनीर वाली होती है. आमतौर पर कोई भी पनीर की ग्रेवी नहीं बनाता है. लोगों को हमारी यह ग्रेवी सबसे ज्यादा पसंद आती है. हम पति-पत्नी मिलकर इस दुकान को चलाते हैं. हम सुबह 8 बजे दुकान खोल देते हैं और दोपहर 3 बजे तक दुकान रहती है. मैं रोज करीब 15 किलो चावल की बिरयानी बनाकर लाती हूं और पूरी बिरयानी खत्म हो जाती है. मेरे यहां बिरयानी की कीमत 40 रुपये से शुरू होती है.

कहीं और नहीं मिलता ऐसा स्वाद

ग्राहक विनोद बताते हैं कि मैं पहली बार यहां की बिरयानी खा रहा हूं, लेकिन खाने में मजा आ गया. स्वाद बेहतरीन है. मैं पलवल का ही रहने वाला हूं, लेकिन यहां की बिरयानी खाने के बाद स्वाद काफी अच्छा लगा. ग्राहक लोकेश कुमार बताते हैं कि मैं अक्सर यहां बिरयानी खाने आता रहता हूं. यहां का स्वाद बेहतरीन है. ऐसी बिरयानी और कहीं नहीं मिलती है. ग्राहक राहुल बताते हैं कि यहां का टेस्ट बहुत ही अच्छा है. बिरयानी तो मैंने और भी कई जगह खाई है, लेकिन यहां का स्वाद अलग है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

भारतीय लोगों को कैसा घर पसंद है? इस सर्वे ने खोला राज, बजट से लेकर लोकेशन का भी खुलासा

फरीदाबाद के वल्लभगढ़ में पूर्व सरपंच के घर डेढ़ करोड़ की चोरी, परिवार को कमरों में बंद कर फरार हुआ चोर

न दुकान, न बड़ा निवेश…अंबाला से खरीदिए कपड़े, घर बैठे बेचिए, नए बिजनेस के लिए ये सबसे धांसू आइडिया

परिक्रमा से पूरी होगी हर मुराद…फरीदाबाद का ये मंदिर 5 हजार साल पुराना, जानिए लोकेशन

हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा