गुरुग्राम में घरेलू कलह के चलते पत्नी, चार बच्चों की हत्या

On: May 3, 2026 9:36 AM
Follow Us:

Haryana Crime News : गुरुग्राम में घरेलू कलह के चलते पत्नी, चार बच्चों की हत्या
Haryana Crime News : गुरुग्राम में घरेलू कलह के चलते पत्नी, चार बच्चों की हत्या

आरोपी ने अपने भी हाथों की नसें काटी, पुलिस जांच में जुटी

Haryana Crime News (मेरा हरियाणा), गुरुग्राम : गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में शनिवार रात को एक सनसनीखेज मामले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व चार बच्चों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरापी ने वारदात को अंजाम जहरीले पदार्थ के साथ दिया। बताया जा रहा है कि यह वारदात घरेलू कलह के चलते हुई। आरोपी का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा रहता था।

शनिवार को भी दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दरअसल आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। करीब छह महीने पहले ही उसने वजीराबाद में किराए पर कमरा लिया था। नाजिम गढ़ी हरसरू में खुद का सैलून चलाता है। प्राथमिक जानकारी के अुनसार आरोपी नाजिम का अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा होता रहता था। नाजिम की ये दूसरी शादी थी। बड़ी बेटी पहली पत्नी और अन्य तीन बच्चे नजमा के थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल कलेक्ट किए हैं।

आरोपी का भाई सबसे पहले वारदात स्थल पर पहुंचा

गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में शनिवार रात आरोपी नाजिम का भाई जिशान घर के फर्स्ट फ्लोर पर आया। रूम में घुसते ही उसकी चीखें निकल गईं। अंदर भाभी नजमा (नाजिम की पत्नी) और 4 बच्च फर्श पर पड़े थे। नजमा और बच्चे कोई हलचल नहीं कर रहे थे। जीशान के अनुसार, वो खाना खाकर बच्चों से मिलने उनके रूम में गया था। जाकर देखा तो बच्चों के मुंह से झाग निकल रहे थे। नाजिम भी उनके पास ही पड़ा तड़प रहा था।

उसके हाथ की नशे कटी थी। पास ही खून से सना एक चाकू भी पड़ा हुआ था। जीशान ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। रात करीब साढ़े 9 बजे पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर स्थानीय लोगों को भी भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत नाजिम को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला और चारों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए माच्यूर्री में रखवा दिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

चंडीगढ़ की नाइट लाइफ पर ताला: क्लबों में 12 बजे के बाद नो-एंट्री! रात 1 बजे सब बंद करने का प्लान तैयार

हरियाणा में नार्को टेरर का पहला मामला, ATS ने 7 आरोपी किए गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

हरियाणाः एशियन गेम्स में म्हारी छोरी शैफाली वर्मा ने मचाया भौकाल तो दादा संतलाल की आंखों से निकले खुशी, घर पर अकेले देखा पूरा मैच

बच्चा स्कूल पहुंचा तो घर बैठे मिलेगा मैसेज, फरीदाबाद के सरकारी स्कूल ने शुरू की खास डिजिटल सुविधा, जानिए इसके फायदे

हरियाणा के नूंह में दिल्ली दरबार होटल के पास हादसा,  मौलवी और उसके 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, पत्नी घायल

Aaj Ka Mausam Live | IMD Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, ओडिशा के साथ 4 राज्यों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी