गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

On: September 18, 2026 3:12 PM
Follow Us:

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में हिट एंड रन केस को अब जातीय रंग देने के कोशिश भी की जा रही है. आरोपी कल्याण बैंसला के गांव में गुर्जर समाज ने महापंचायत का ऐलान किया है. हालांकि, शुक्रवार को गांव में महापंचायत टाल दी गई है. उधर, आरोपी कल्याण बैंसला और उसके चचेरे भाई को शुक्रवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने आरोपी कल्याण बैंसला और लवनीश को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है और अब अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2026 को होगी. पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के लिए कस्टडी की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. एडवोकेट नवीन बैंसला के अनुसार, मामले में SIT की रिपोर्ट अभी भी पेंडिंग है.

उधर, पीड़िता सिया (शिवानी चौहान) ने महापंचायत को लेकर नाराजगी जताए हुए पीटीआई से बातचीत में कहा कि आरोपी कल्याण बैंसला के समर्थन में आयोजित महापंचायत को लेकर कहा, “मुझे यह सब बिल्कुल समझ नहीं आता. जो कुछ भी किया जा रहा है, वह सिर्फ मामले की कहानी को बदलने के लिए किया जा रहा है. यह किसी समुदाय, वे किस जगह से हैं या किस राज्य से हैं, इसका मामला नहीं है. सड़क पर मेरे साथ कुछ गलत हुआ और ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है. यह महिला या पुरुष राइडर का मामला नहीं है. कोई भी अपनी जान गंवा सकता है. हम इसलिए आवाज उठा रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

सिया ने कहा कि जब हम गलत कामों को समुदाय के आधार पर बांटते हैं तो मुझे बहुत दुख होता है. जब यह घटना हुई थी, तब मुझे उसका नाम, वह कहां का रहने वाला है या उसकी जाति के बारे में कुछ भी पता नहीं था. यह जाति का मामला नहीं है. मामले की कहानी बदलने के लिए जो कुछ भी किया जा रहा है, वह तर्कसंगत नहीं है. अगर आज हम सख्त कार्रवाई नहीं करते हैं, तो दूसरों को सड़क पर लोगों की जान लेने की खुली छूट देने के लिए हम खुद जिम्मेदार होंगे.”

कल्याण बैंसला के समर्थन में आयोजित महापंचायत को लेकर पीड़िता सिया के भाई दीपांकर चौहान ने कहा, “हर किसी को अपने पड़ोसियों का समर्थन करने का अधिकार है और किसी ने उन्हें ऐसा करने से नहीं रोका है. लेकिन वे इस मामले को जातिगत विवाद के रूप में पेश कर रहे हैं. हमारा किसी भी जातिगत विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. हम केवल इतना चाहते हैं कि अपराध को अपराध और आरोपी को अपराधी के तौर पर देखा जाए. इस मामले को लेकर किसी भी तरह का जातिगत विवाद नहीं होना चाहिए.” गौर रहे कि दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. क्योंकि दो दिन का पुलिस रिमांड अब खत्म हो रहा है.

गांव में गहमागहमी का माहौल

कल्याण बैंसला के पलवल में गांव में मामले को लेकर गहमागहमी का माहौल है. ऐसे में यहां पर मीडिया को लेकर भी लोगों में खासी नाराजगी है. लोगों का आरोप है कि मीडिया ने मामले को तूल दिया.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now