Last Updated:
Panchkula Encounter: पंचकूला में पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए. पुलिस ने अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह को गिरफ्तार कर दो पिस्टल बरामद की हैं.
सेक्टर 3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और दो युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई
पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में आधी रात को गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया. सेक्टर 3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और दो युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई और बदमाशों की एक गोली पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा लगी, जबकि दूसरी गोली सरकारी गाड़ी में लगी. पुलिस ने दो बदमाशों को कोबू किया है. पंचकूला पुलिस ने डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई की.
पंचकूला पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-3 के पास नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. इसी दौरान आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से पांच गोलियां चलाईं.
सेक्टर 3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास पुलिस और दो युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों युवकों के बाएं पैर में गोली लगी और वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े.घायल आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है. दोनों पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पंचकूला में किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में दोनों युवक थे. हालांकि, बताया जा रहा है कि मोहाली-पंचकूला-चंडीगढ़ में ‘टारगेट’ को निशाना बनाने के लिए आए थे.
घायल आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है.
एफआईआर के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किए हैं. मामले में आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 25(6) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, हथियारों के स्रोत, गैंग से कथित संबंधों और ट्राइसिटी में उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है.






