लोकल 18 की खबर का असर, फरीदाबाद के दयालपुर के स्टेडियम की सफाई शुरू, मैदान में घास काटने, ट्रैक सुधारने, गेट की मरम्मत का हो रहा काम

On: October 12, 2026 10:38 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद के दयालपुर गांव के खेल स्टेडियम की बदहाली पर लोकल 18 ने प्रमुखता से दिखाया था. अब मैदान में सफाई का काम शुरू होने से ग्रामीणों को उम्मीद है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. गांव के निवासी दीपक बताते हैं कि सफाई अभियान का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है. सुबह अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों के साथ बुजुर्गों और महिलाओं को भी साफ मैदान का लाभ मिलेगा. ग्राम पंचायत के साथ ग्रामीण भी मैदान को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाएं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद: खिलाड़ियों की मेहनत से पहचान बनाने वाले फरीदाबाद के दयालपुर गांव के खेल स्टेडियम की तस्वीर अब बदलने लगी है. कुछ दिन पहले तक मैदान में जगह-जगह घास उगी थी और सफाई नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी. अब यहां सफाई अभियान शुरू हो गया है. घास काटी जा रही है, कबड्डी के लिए अलग मैदान तैयार करने की योजना है और टूटे गेट को भी ठीक कराया जाएगा. ट्रैक सुधारने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं.

लोकल 18 की खबर का हुआ असर, शुरू हुआ सफाई का काम

लोकल 18 ने करीब 10 दिन पहले स्टेडियम की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से दिखाया था. अब मैदान में सफाई का काम शुरू होने से ग्रामीणों को उम्मीद है कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. गांव के निवासी दीपक बताते हैं कि सफाई अभियान का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है. सुबह अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों के साथ बुजुर्गों और महिलाओं को भी साफ मैदान का लाभ मिलेगा. ग्राम पंचायत के साथ ग्रामीण भी मैदान को साफ रखने की जिम्मेदारी निभाएं.

ग्रामीण पदम सिंह बताते हैं कि लोकल 18 की खबर के बाद प्रशासन का ध्यान मैदान की ओर गया है. हालांकि, गांव में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के मुकाबले सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत है. दयालपुर से जूडो, तीरंदाजी और कबड्डी के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं. सरपंच की पहल की सराहना करते हुए खेल सुविधाओं के लिए पर्याप्त सरकारी ग्रांट मिलने की जरूरत भी बताई.

ग्रामीणों व सामाजिक संस्था की ओर से की जा रही सफाई

दयालपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह बताते हैं कि ग्रांट सीमित होने के बावजूद ग्रामीणों और सामाजिक संस्था प्रयास के सहयोग से मैदान की सफाई कराई जा रही है. गेट की मरम्मत और मैदान को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. ट्रैक को खिलाड़ियों की जरूरत के मुताबिक तैयार करने पर विचार किया जा रहा है. ग्रामीण बबलू हुड्डा बताते हैं कि गांव में विकास कार्यों का असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए. विकास के लिए ईमानदारी और जिम्मेदारी जरूरी है.

रेलवे में चीप जूडो कोच के रूप में कार्यरत परविंदर हुड्डा बताते हैं मैं इसी गांव का निवासी हूं. 2006 में मैंने एशियन गेम खेला है. वर्ल्ड कप भी खेला है इसी गांव के ग्राउंड में प्रेक्टिस किया करता था. दयालपुर में लंबे समय से खिलाड़ी पदक जीतते आ रहे हैं. मैदान में छोटी अकादमी भी चल रही है. मेरा कहना है कि सुविधाएं बढ़ने से गांव के बच्चों को अभ्यास का बेहतर अवसर मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में बड़ा खेल, एक पेन कार्ड पर 25,000 संपत्तियों का पंजीकरण, जांच में का दायरे में 55000 करोड़ रुपये के जमीन सौदे

Delhi-NCR Weather | Delhi Heavy Rain | IMD Delhi बादलों की हुंकार, बिजली की तड़तड़ाहट और तूफानी हवा संग दिल्‍ली में बारिश, कई जगह भरा पानी, उखड़े पेड़

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल; जानें देशभर के मौसम का हाल | National

बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत खून चढ़ाने का आरोप, जांच की मांग

मनसा देवी मंदिर में हरियाणा का पहला टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, सीएम नायब सैनी ने शुरू की सुविधा

करनाल में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, मोबाइल गायब, जांच में जुटी पुलिस