Gurugram News | Gurugram 7 Iconic Roads

On: October 12, 2026 8:44 PM
Follow Us:

Gurugram Latest News: बारिश की मौसम में गुरुग्राम की सीटी प्लानिंग और नगर निगम की पोल खुल जाती है. हर ओर शहर की दुर्दशा पर सवाल खड़े होते हैं. अब ऐसा नहीं होगा. हरियाणा सरकार फुलप्रूफ प्लान लेकर आ रही है. राज्य सरकार गुरुग्राम के सुंदरीकरण के आदेश जारी कर दिए हैं. अब शहर की सारी सड़कें गढ़ा मुक्त होंगी. साथ ही स्मोकिंग और नो-स्मोकिंग बनाए जाएंगे. जहां नियमों का उल्लंघन करने वाले की फाइन कटेगी. साथ ही इन नियमों के तहत सड़कों पर थूकने और च्यूइंगम चबाने पर फाइन लगाने की तैयारी चल रही है.

नए प्लान के मुताबिक एमजी रोड, ट्रेड सेंटर रोड, गलेरिया रोड, सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन की मेन रूट, सनाथ रोड, एआईटी चौक से लेकर सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन और सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से साइबर हब की सारी सड़कों को आइकॉनिक बनाने की तैयारी चल रही है. गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा की अध्यक्षता में फूल-प्रूफ तैयारी चल रही है. इन्होंने बताया कि जिन सड़कों को आईकॉनिक बनाने की तैयारी चल रही है, इनकी लंबाई 19 किलोमीटर है.

स्मोकिंग, नो-स्मोकिंग जोन के साथ थूकने पर भी जुर्माना

जीएमडीए की नई प्लानिंग के तहत सड़कों का सौंदर्यीकरण होगा. साथ ही इसपर चले वाले लोगों के लिए नए नियम भी बनाए गए हैं. इसके तहत इन सड़कों पर आप कहीं भी स्मोकिंग नहीं कर पाएंगे. उसके एक स्पेसेफिक जगह बनाया जाएगा. साथ ही सड़कों पर थूकने और च्यूइंगम चबाने वालों की चालान काटी जाएगी. इन सड़कों के दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जाएगा. हर चौराहों पर स्पेशल नोट लिखे जाएंगे, जो साफ-सफाई के मैसेज पास करेंगे. गाड़ियों से पान या च्यूइंग थूका से खैर नहीं.

पता भी नहीं चलेगा और बैंक अकाउंट से कट जाएंगे पैसे

इन नियमों के पालन के लिए सड़कों पर एक स्पेशल यूनिट तैनात की जाएगी. ये टीम बॉडी कैम से लैस होंगी, जो गलती करने वालों को रिकॉर्ड करेगी. साथ ही लोगों प्यार ऐसी गलती न करने के लिए समझाएगी. ये टीम नो-स्मोकिंग जोन में स्मोकिंग, थूकने वाले या फिर सड़कों पर च्यूइंगम फेंकने वाले से जुर्माना लेगी. इसके अलावा साफ-सफाई के लिए हरे और नीले रंग के डस्टबीन लगाए जाएंगे.

इन सड़कों पर नहीं दिखेंगे गड्ढे

जीएमडीए के नए सीटी प्लान के तहत शहर के सभी मेन रूट्स की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा. इसमें सेक्टर- 21-22, 30-31, 32-39, 39-40, 45-46, 46-47, 50-51, 51-57, 65-66, 75-75ए, 75-76, रेजांगला चौक से दिल्ली बॉर्डर, मेदांता अस्पताल रोड, आरडी सिटी से आंबेडकर चौक, आंबेडकर चौक से मेफील्ड गार्डन, सिग्नेचर चौक से महाराणा प्रताप चौक, महाराणा प्रताप चौक से अतुल कटारिया चौक, गोल्फ कोर्स रोड से घाटा यातायात सिग्नल, सेक्टर- रामपुरा रोड शामिल हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Are Schools Closed Tomorrow 13 October 2026: क्या दिल्ली-NCR के स्कूल कल बंद रहेंगे? बारिश और प्रदर्शन के बीच जानिए 13 अक्टूबर का हॉलिडे अपडेट

कल का मौसम 13 अक्टूबर | weather forecast 13 october | बंगाल की खाड़ी का दानव दिखाने लगा तांडव, दिल्ली से राजस्थान तक 20 राज्यों में IMD का अलर्ट

अभी नींद से जागे ही थे दवा कारोबारी, सुबह-सुबह दनदनाते हुए आए अफसर, पानीपत में इनकम टैक्स की रेड से हड़कंप

हिमाचल के लाहौल स्पीति की DC किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, पूर्व विधायक थे अतर सिंह भड़ाना, CM सुक्खू ने जताया दुख

लोकल 18 की खबर का असर, फरीदाबाद के दयालपुर के स्टेडियम की सफाई शुरू, मैदान में घास काटने, ट्रैक सुधारने, गेट की मरम्मत का हो रहा काम

गुरुग्राम में बड़ा खेल, एक पेन कार्ड पर 25,000 संपत्तियों का पंजीकरण, जांच में का दायरे में 55000 करोड़ रुपये के जमीन सौदे