सिरसा में सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज सस्पेंड, मुख्यालय पंचकूला किया गया कार्यक्षेत्र

On: January 17, 2026 8:19 AM
Follow Us:

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले से प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता (एसई) पवन भारद्वाज को निलंबित कर दिया गया है। उनके सस्पेंशन को लेकर शुक्रवार को सिंचाई विभाग मुख्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किए गए। निलंबन अवधि के दौरान उनका कार्यक्षेत्र मुख्यालय पंचकूला निर्धारित किया गया है।

सस्पेंशन आदेश जारी होने के बाद जब अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले पर फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे इस बारे में बाद में बात करेंगे। हालांकि विभागीय स्तर पर उनके निलंबन की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन आदेशों में कार्रवाई के स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज के खिलाफ पिछले काफी समय से कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न रहने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसके अलावा एक नहर परियोजना से जुड़े मामले में अधिकृत जमीन वाले किसानों को भुगतान न किए जाने सहित कई प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं की भी शिकायतें विभाग तक पहुंची थीं। इन्हीं आरोपों के चलते विभाग ने यह सख्त कदम उठाया है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से विभागीय कार्रवाई है और निलंबन के आदेश सीधे मुख्यालय से प्राप्त हुए हैं। फिलहाल जांच प्रक्रिया से जुड़े विस्तृत कारणों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि निलंबन के बाद अधीक्षक अभियंता मुख्यालय स्तर पर अपने स्तर से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।
सिंचाई विभाग में हुई इस कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच पूरी होने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द

हरियाणा के पलवल में CM सैनी ने गिनाई हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियां, बोले- प्रदेश का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस