हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन किसानों को जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

On: February 26, 2026 3:32 PM
Follow Us:
हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन किसानों को जारी होंगे लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन

हरियाणा के 13,360 किसानों को 6 महीने में मिलेंगे ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन, सरकार ने दिए आंकड़े

हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में लंबे समय से लंबित ट्यूबवेल बिजली कनेक्शनों को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरा शुल्क जमा कराने वाले 13,360 किसानों को अगले छह महीने में कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।

विधानसभा में मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी के अतारांकित प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि राज्य में कुल 57 हजार किसानों के ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन लंबित हैं। विधायक ने पिछले 10 वर्षों में प्राप्त आवेदनों, जारी कनेक्शनों और 31 जनवरी 2026 तक लंबित आवेदनों का वर्षवार विवरण मांगा था।

31 दिसंबर 2023 तक के आवेदनों पर जारी हुए मांग नोटिस

सरकार के अनुसार 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन करने वाले किसानों को मांग नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जिन किसानों ने 31 जनवरी 2026 तक पूरी लागत जमा करा दी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन दिए जाएंगे।

बिजली निगमों के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के 4,241 किसान और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के 9,119 किसान ऐसे हैं जिन्होंने पूरी फीस जमा कर दी है। इन सभी को छह महीने के भीतर ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

किसानों को मिलेगी सिंचाई में राहत

ट्यूबवेल कनेक्शन लंबित होने के कारण कई किसान सिंचाई के लिए निजी साधनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर थे। सरकार के इस निर्णय से हजारों किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सकेगी, जिससे कृषि उत्पादन पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।

राज्य में लंबे समय से ट्यूबवेल कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रहे किसानों के लिए यह घोषणा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now