ACB की बड़ी कार्रवाई, ED का हेड कॉन्स्टेबल 13 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 15 लाख मांगे

On: February 28, 2026 4:39 PM
Follow Us:
हेड कॉन्स्टेबल

एंटी करप्शन ब्यूरो जयपुर की टीम ने शनिवार को राजस्थान के सीकर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ED के हेड कॉन्स्टेबल उत्तम पांडे को 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।

15 लाख की डिमांड, 2 लाख पहले ले चुका था

जानकारी के अनुसार, आरोपी हेड कॉन्स्टेबल ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) से 15 लाख रुपये की मांग की थी। वह पहले ही 2 लाख रुपये ले चुका था और शेष 13 लाख रुपये लेने के लिए सीकर आया था।

आरोप है कि वह खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) में बड़ा अधिकारी बताकर पीड़ित को केस में फंसाने की धमकी दे रहा था और लगातार दबाव बना रहा था।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

पीड़ित ने मामले की शिकायत जयपुर ACB में की। सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप प्लान किया। पीड़ित को 11 लाख रुपये के डमी नोट और 2 लाख रुपये असली नोट दिए गए।

जैसे ही आरोपी ने होटल के बाहर 13 लाख रुपये की राशि ली और अंदर जाने लगा, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

होटल के बाहर हुई गिरफ्तारी

कार्रवाई कल्याण सर्किल स्थित अशोका होटल के बाहर की गई। रिश्वत लेते ही ACB की टीम ने आरोपी को दबोच लिया और पैदल सड़क पर लेकर गई।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि उसने और किन लोगों से इस तरह वसूली की है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के गुरुग्राम में 3 ठिकानों पर ED की रेड, 248 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में चल रही जांच

STF को देखते ही फ्लाईओवर से कूद गया बदमाश फिल्मी, टोल मैनेजर की हत्या में था फरार

गुरुग्राम में हिट एंड रन केसः शराब के नशे में चूर था बैंसला, बाइकर सिया का 2KM तक किया था पीछा, SIT की जांच में बड़ा खुलासा

BHEL लॉकर से कहां गायब हुई 31 किलो चांदी, 2022 के बाद गजब का खेल, इन अफसरों पर CBI को शक..

Chandīgarh iphone langar ban। Why chandigarh police Stop I-phone Langar। आईफोन लंगर: चंडीगढ़-मोहाली में जुटाई भीड़ तो जाना होगा जेल, क्‍यों हुआ एक्‍शन

‘मैं कोई चुन्नू-मुन्नू अफसर नहीं हूं’, गुरुग्राम में कब्जा हटाने पहुंचे अधिकारी से भिड़ा शख्स, वीडियो वायरल