अनाज मंडी में किसान मेले का आयोजन, किसानों ने रोष भी जताया

On: March 7, 2026 8:03 AM
Follow Us:

Farmers' fair organised in the grain market, farmers also expressed their anger.
उपमंडल कृषि कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करता एक जागरूक किसान।

  • किसान मेले में जैविक खेती अपनाने की दी सलाह, किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की

Charkhi Dadri News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) बाढड़ा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत कस्बे के जुई रोड़ अनाज मंडी में शुक्रवार को किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक किसानों ने भाग लिया। मेले में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक व जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान वहां मौजूद किसानों ने कृषि विभाग की योजनाओं को लेकर नारेबाजी भी की जिनको भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने मान्न मन्नौवल कर शांत किया।

उपमंडल स्तरीय मेले में उपमंडल अधिकारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित योजनाओं से अवगत करवाते हुए आत्मनिर्भर श्रैणी में लाने के लिए किसानों की मेहनत को सराहा। उनके प्रयासों से उपमंडल क्षेत्र में बड़े बजट से अनाज व सब्जी मंडियों की स्थापना की जा रही है जो किसानों को प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगी। कार्यक्रम में बीएओ डा. अजय भामा सहित अन्य कृषि अधिकारियों ने कहा कि अधिक मात्रा में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के प्रयोग से जमीन की उर्वरता घटती है और कई प्रकार की बीमारियां भी फैलने का खतरा रहता है।

कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक और प्राकृतिक खेती से लागत कम होती है और उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर रहती है

उन्होंने किसानों को जैविक खेती, संतुलित उर्वरक प्रयोग और नई कृषि तकनीकों के उपयोग की सलाह दी, जिससे उत्पादन के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता भी बनी रहे। मेले में किसानों को विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों, बीज उपचार, मृदा परीक्षण और जल संरक्षण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि जैविक और प्राकृतिक खेती से लागत कम होती है और उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर रहती है। किसानों के विरोध के बावजूद मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि विभाग के स्टॉलों से जानकारी प्राप्त की और खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से सलाह ली। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

किसानों ने मंच पर ही विभाग की पोल खोली

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत उपमंडल स्तरीय कृषि ज्ञान मेले में जब अधिकारी कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दे रहे थे तो अचानक भाजपा नेता पहुंचने लगे जिससे वहां मौजूद किसानों का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी जिससे मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने शांत किया। उग्र किसान रघबीर श्योराण, राजकुमार हड़ौदी, रमेश भांभु, धर्मपाल, होशियार सिंह गोपी, ब्रह्मपाल बाढड़ा इत्यादि ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी क्षेत्र के किसानों को कोई सुविधा नहीं दे रहे हैं उल्टे नब्बे फिसदी पद रिक्त हैं। विभाग जमकर भ्रष्टाचार फैला रहा है और बार बार आयोजनों के नाम पर पैसे का दुरुपयोग कर रहा है।

पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी तथा हर किसान आत्मनिर्भर बनाऐंगे

इससे कार्यक्रम के मुख्य स्टेज पर बैठे कृषि विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट गए और उन्होंने कुछ किसानों को स्टेज पर आमंत्रित कर उनको माईक पर सभी बाते रखने की अपील की तो किसान शीशराम धनखड़ ने कृषि विभाग की मिट्टी जांच करने, बीज वितरण से लेकर डीएपी, यूरिया वितरण सहित अन्य मांगों को लेकर विभाग को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के नाम पर अधिकारी जेब भर रहे है ंऔर पिछले दो साल से भूमि की ऊर्वरा शक्ति बढाने के लिए मुफ्त में मिलने वाला ढझेंचा तक नहीं मिल रहा है।

हर तरह की योजना हर बार कुछ चुनिंदा किसानों को ही लाभ देकर कागजी कार्यवाही पूरी की जाती है। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी तथा हर किसान आत्मनिर्भर बनाऐंगे जिस पर कुछ किसान नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम स्थल से वापस लौट गए, जिससे कुछ देर के लिए माहौल भी चर्चा का विषय बना रहा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी

50 सोसायटी, 12 गांव और 2 KM की रोड… गुरुग्राम वालों की मौज, द्वारका एक्सप्रेसवे के टोल और जाम से छुटकारा

बहादुरगढ़ में गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे तीन युवक, 2 शव बरामद, एक की तलाश जारी

फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय