अंबाला के माता बाला सुंदरी मंदिर से लाखों का कैश चोरी, आरोपी गिरफ्तार

On: March 20, 2026 2:12 PM
Follow Us:

Mata Bala Sundari Temple Theft: अंबाला के माता बाला सुंदरी मंदिर से लाखों का कैश चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Mata Bala Sundari Temple Theft: अंबाला के माता बाला सुंदरी मंदिर से लाखों का कैश चोरी, आरोपी गिरफ्तार

  • मंदिर परिसर में रहने वाले शंभू गिरी का भाई है आरोपी सोमप्रकाश

Mata Bala Sundari Temple Theft, अंबाला। अंबाला में स्थित बालापुर कलावड़ गांव माता बाला सुंदरी मंदिर से लाखों रुपए की चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी करने वाला शख्स अंदर का ही व्यक्ति निकला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पिछले महीने 21 फरवरी की रात को मंदिर में माता के गल्ले से अचानक कैश चोरी हो गया था।

मंदिर की ओर से सूचना के बाद रिसीवर तहसीलदार आदित्य रंगा ने पुलिस से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद नांगल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की। मंदिर के सूत्रों के अनुसार माता के गल्ले में 4-5 रुख रुपए का कैश था जिसमें केवल सिक्के बचे हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान सोमप्रकाश के तौर पर हुई।

soma

उसे सोमा के नाम से भी जाना जाता है, जो कथित तौर पर मंदिर परिसर में रहने वाले शंभू गिरी का भाई है। पूछताछ करने पर सोमप्रकाश ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने धारा 305 और 331 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।

इसके बाद वह अंबाला सेंट्रल जेल बंद है। मामले की जांच चल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि इसमें और भी लोग शामिल हैं या नहीं। वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। इलाके के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के साथ ही भरोसे पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के तीन जिलों में बारिश शुरू, पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now