Sports News Haryana: जाटूसाना में 40 वर्षों बाद हॉकी की वापसी

On: April 2, 2026 10:51 PM
Follow Us:

Sports News Haryana: लगभग 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा के जिला रेवाडी के कस्बा जाटूसाना गाँव में एक बार फिर हॉकी खेल की गूंज सुनाई देने जा रही है। यह ऐतिहासिक पहल डॉ. टी. सी. राव, संयोजक, ग्रामीण उत्थान – भारत निर्माण के अथक प्रयासों का परिणाम है, जो स्वयं भी एक उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। उनके इस सपने को साकार करने में श्री मनोज यादव (सरपंच प्रतिनिधि, जाटूसाना) तथा बिजेंद्र यादव (सुपरिंटेंडेंट, खेल विभाग, कैलाशपुर) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।Hydrogen train update: हरियाणा में इस दिन से दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, सामने आई बड़ी अपडेट

हरियाणा सरकार द्वारा जाटूसाना के लिए हॉकी नर्सरी स्वीकृत की गई है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस नर्सरी के माध्यम से गाँव और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।Sports News Haryana

ट्रायल्स का आयोजन होगा कल: लड़कों एवं लड़कियों के चयन हेतु ट्रायल्स का आयोजन 03 एवं 04 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इन ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार द्वारा प्रति माह 8 से 14 वर्ष आयु वाले बच्‍चों को ₹2000 और 14 से 19 वर्ष की आयु वाले बच्‍चों को ₹3000 की खुराक भत्‍ता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही, खिलाड़ियों के लिए जालंधर से उच्च गुणवत्ता के हॉकी किट भी उपलब्ध कराए गए हैं। नर्सरी में बच्‍चों की अधिकतम संख्‍या 25 रहेगी और 5 बच्‍चे रिजर्व में रखे जाएंगें।Sports News Haryana

इस नर्सरी के लिए कोच के रूप में सिकंदर सिंह (कंवाली) की नियुक्ति की गई है, जो खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षित करेंगे। इसके अतिरिक्त, कार्यालय एवं स्टोर की व्यवस्था डॉ. टी. सी. राव के निर्देशन में गुरुग्राम में तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही खेल मैदान पर स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. टी. सी. राव पिछले 25 वर्षों से अहीरवाल क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया है तथा स्कूलों और कॉलेजों को खेल सामग्री उपलब्ध कराकर युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित किया है।Sports News Haryana

सभी अभिभावकों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से विनम्र अपील की जाती है कि इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे ट्रायल्स में भाग लेकर अपने खेल कौशल को निखार सकें और भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकें।DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, DA पर बड़ी अपडेट आई सामने, देखें

सीएम का जताया आभार: समस्‍त जाटूसाना ग्रामवासियों ने मुख्‍यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी, राज्‍य खेल मंत्री श्री गौरव गौतम, जिला खेल अधिकारी ममता यादव एवं श्री विरेन्‍द्र सिंह (हॉकी कोच, कंवाली) का आभार व्‍यक्‍त किया है।Sports News Haryana

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now