Haryana Weather Alert: अगले 4 दिनों तक इन 17 जिलों में चमक गरज के साथ होगी तूफानी बारिश

On: April 8, 2026 9:31 AM
Follow Us:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है जिसकी वजह से राज्य में लगातार बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य के लोगों को अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। राज्य में अगले चार दिनों तक चमक गरज के साथ तूफानी बारिश होगी।

एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ हो गया है जिसकी वजह से राज्य में जमकर बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के कई जिलों में तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है।

किसानों की बढ़ी चिंता

लगातार होने वाली बारिश के वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के वजह से फसलों की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के दौरान किसानों को खेत में नहीं जाने के लिए कहा है। राज्य के कई जिलों में बृजपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया ह , जिसमें तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई. इस अलर्ट में नूंह, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, हांसी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं।

 

हरियाणा के लोगों को अगले 4 दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में अगले 4 दिनों तक चमक गरज के साथ ऐसे ही तूफानी बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में कई तरह के साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है जिसकी वजह से राज्य में लगातार तूफानी बारिश हो रही है।

बारिश के वजह से सड़कों पर पानी लग चुका है वहीं फसल भी पूरी तरह से खराब हो गए हैं। मंडियो में अनाज बेचने जाने वाले किसानों की परेशानियां भी बढ़ने लगी है। बारिश होने से उनके फसलों में नमी आने लगी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now