Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा को मारी टक्कर; 5 घायल

On: September 18, 2026 11:42 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। बीती रात नशे में बताए जा रहे कार चालक ने पहले बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी और इसके बाद सामने से आ रहे ई-रिक्शा को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बराड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अधोया-थाना छप्पर रोड पर बीती रात एक नशे मे धूत कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों और ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार और ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बराड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। वहीं हादसे में कार चालक भी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में बताया जा रहा था। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी अनुसार शाम करीब आठ बजे गांव सीवनमाजरा पेट्रोल पंप के पास अचानक थाना छप्पर की ओर से तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। जिससे दोनों युवक सडक़ पर गिरकर घायल हो गए, वहीं उनकी बाइक भी टूट गई। इसके बाद सामने से आ रहे ई रिक्शा में भी कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ों में जा टकराई। हादसे के बाद ई-रिक्शा टूट गया और उसमें सवारियां घायल हो गई। हादसे को देखते ही वहां कोहराम मच गया। राहगिरों की भीड़ लग गई और सभी घायलों को बचाने में लग गए।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बराड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें फंस गया। राहगिरों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस ने उसे भी अस्पताल पहुंचाया। डायल 112 पर तैनात सुभाष चंद ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंच तुरंत घायल ऑटो सवार और कार चालक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद सड़क़ पर वाहनों की भीड़ लग गई और जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रामकरण भी मौके पर पहुंचे व यातायात को सुचारू करवाया। हादसे में बाइक सवार गांव डेरा सलीमपुर निवासी साहिल और राहुल को चोट आई।

वहीं, ऑटो चालक तलहेड़ी रांगडान निवासी सुशील कुमार भी घायल हो गया। ऑटो में सवार शाहबाद के मदनपुर निवासी मलकीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी कांता और तीन बच्चों के साथ ऑटो में सारन जा रहे थे कि कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पत्नी और बेटे को भी चोट आई। वहीं कार चालक नरेन्द्र कुमार वासी कैथल को भी चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा में अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, कैमरे पकड़ेंगे गाड़ी का नंबर; सरकार का बड़ा फैसला

Viral News: 50 लाख का पैकेज छोड़ आध्यात्म की राह चुनेंगी गुरुग्राम की अक्षिता जैन, मां भी बनेंगी जैन साध्वी

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, अर्जुन चौटाला बोले- रोज हो रहे मर्डर, पुलिस भी नहीं सुन रही!

Haryana News: रोहतक में छठ पूजा के दौरान मारपीट और चाकूबाजी में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Haryana News: NHM कर्मचारियों को भी मिलेगा स्वास्थ्य बीमा कवर, आरती सिंह राव ने किया बड़ा ऐलान