Haryana Crime, (मेरा हरियाणा), रोहतक (हरियाणा): हरियाणा के रोहतक स्थित आईएमटी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक पर गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात गांव भालौठ में देर रात की है। शुरुआत रिपोर्ट के मुताबिक युवक पर आपसी रंजिश में फायरिंग की गई है। घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: Haryana Crime: सोनीपत में शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या की
घायल की पहचान विकास उर्फ नारद
सूत्रों के अनुसार हॉस्पिटल में युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलने पर आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल की पहचान विकास उर्फ नारद पुत्र रमेश के रूप में हुई है।
भालौठ के ही आलोक से चल रहा था विकास का झगड़ा
बताया गया है कि विकास का गांव भालौठ के ही रहने वाले आलोक के साथ झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश के कारण आलोक ने विकास पर 4-5 राउंड गोलियां चलाई हैं। इस कारण विकास की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले में अभी जांच कर रही है
यह भी पढ़ें : Haryana Crime: कुरुक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला, हालात गंभीर











