Haryana: हरियाणवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग

On: April 11, 2026 3:43 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार से एक चर्चित खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अर्जुन अवॉर्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आधिकारिक रूप से अलग होने का निर्णय लिया, जिसके साथ ही लंबे समय से चल रहा विवाद भी समाप्त हो गया।

सूत्रों के अनुसार, कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वीटी बूरा ने स्पष्ट किया कि अब उनके लिए दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। वहीं, दीपक हुड्डा ने इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 से उनके रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद मामला लगातार विवादों में बना रहा और कानूनी प्रक्रिया तक पहुंच गया।

तलाक से पहले दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए थे। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था। इन आरोपों के आधार पर हिसार के महिला थाने में मामला दर्ज किया गया था।

इसके अतिरिक्त, स्वीटी बूरा की ओर से मासिक खर्च के रूप में 1.50 लाख रुपये की मांग भी की गई थी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी