इंटरनेशनल प्लेयर स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा से लिया तलाक

On: April 11, 2026 11:50 PM
Follow Us:

Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce: इंटरनेशनल प्लेयर स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा से लिया तलाक
Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce: इंटरनेशनल प्लेयर स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा से लिया तलाक

हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया
Sweety Boora & Deepak Hooda Divorce, (मेरा हरियाणा), हिसार: हरियाणा के हिसार की रहने वाली वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति व इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। तलाक का केस लड़ रहे स्वीटी के वकील सुनील तिवारी ने इसकी पुष्टि की।

बताया कि तलाक पर फैसले के समय दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। स्वीटी ने कोर्ट में कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है। वहीं, दीपक ने मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि, तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर, दोनों के बीच बिना किसी कंपनसेशन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ।

2022 में हुई थी शादी

बता दें कि दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी 2025 में रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे।

उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों के बीच महिला थाने में हाथापाई भी हो गई थी। इन आरोपों के आधार पर हिसार के महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। मगर, अब तलाक फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now