Haryana News Hindi: कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक नशे पर सख्त बैन, आदेश जारी

On: April 13, 2026 8:10 PM
Follow Us:

Haryana News Hindi: गुरुग्राम के सभी सरकारी और निजी कॉलेज में नशे के उपयोग और आपूर्ति पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी कर ली गई है। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार अब सभी कॉलेज के चारों ओर 500 मी का क्षेत्र ड्रग फ्री जोन घोषित किया जाएगा। कॉलेज में ड्रग या किसी भी तरह के नशे का उपयोग ना हो इसके लिए कॉलेज स्तर पर एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल का गठन किया जाएगा।

आपको बता दे कि जिले में 30 से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त निजी उच्च शिक्षण संस्थान है। इन सभी कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इसके साथ ही साथ प्रवेश के समय विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

कई कॉलेजों में तो एंटी ड्रग अवेयरनेस सेल का गठन किया जा चुका है। अब इन सभी सेल को सक्रिय भूमिका निभाने का आदेश जारी किया गया है। सामने जानकारी के अनुसार इस सेल में NSS प्रभारी, दो शिक्षक और विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को शामिल किया जाएगा। कॉलेज परिसर में किसी भी तरह का नशा ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

नशे से ग्रस्त हो रहे थे छात्र (Haryana News Hindi)

लंबे समय से खबर आ रही थी कि गुरुग्राम के कॉलेज में छात्र नशे से ग्रस्त हो रहे हैं। लंबे समय से शिकायत आने के बाद शिक्षा विभाग के द्वारा कड़ा कदम उठाया गया।अब किसी भी कॉलेज परिसर में ड्रग्स या किसी भी तरह का नशा नहीं लिया जाएगा इसको लेकर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

Haryana News: हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

Haryana News: हरियाणा में 140 महाभ्रष्ट अफसरों और कर्मचारियों की लिस्ट तैयार, अब होंगे धड़ाधड़ एक्शन

HARYANA NEWS: राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी