Haryana Sports News: रेवाड़ी के कार्तिक तंवर ने श्रीलंका में लहराया परचम

On: April 16, 2026 8:30 AM
Follow Us:

Haryana Sports News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कार्तिक तंवर ने एक बार श्रीलंका में परचम लहराया दिया है। कार्तिक तंवर ने श्रीलंका के कैंडी में आयोजित दक्षिण एशियाई जू-जित्सू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल, क्षेत्र व जिला रेवाड़ी का नाम रोशन किया है।

एशियाई चैंपियनशिप में हुआ चयन:

बता दे कि रेवाड़ी के करावरा मानकपुर स्थित दी हैरिटेज ग्लैक्सी इंटरनेशनल स्कूल के कोच कार्तिक तंवर ने श्रीलंका के कैंडी में आयोजित दक्षिण एशियाई जू-जित्सू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल, क्षेत्र व जिला रेवाड़ी का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं कोच कार्तिक तंवर का चयन कजाकिस्तान के अलमाटी में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप-2026 के लिए भी किया गया है।Haryana Sports News

स्कूल प्रबंधन की ओर से किया सम्मानित

बता दे इनकी खेल उपलब्धि पर कोच को स्कूल प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।स्कूल के निदेशक एडवोकेट निशांत यादव एवं कमल यादव ने बताया कि गत 9 से 12 अप्रैल तक श्रीलंका के कैेंडी में तीसरी दक्षिण एशियाई जू-जित्सू चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यालय के जू-जित्सू कोच कार्तिक तंवर ने हिस्सा लेकर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर स्कूल, क्षेत्र व जिला रेवाड़ी का नाम रोशन किया है।Haryana Sports News

 

उनकी इस सफलता को देखते हुए कोच का चयन कजाकिस्तान के अलमाटी में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद स्कूल परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने बताया कि कोच कार्तिक तंवर इससे पूर्व भी एशियाई चंपियनशिप में सातवां स्थान हासिल कर विश्व चैंपियनशिप में चयनित होकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा चुके हैं।

 

स्कूल कोच की गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि पर स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर डीपी कार्तिक तंवर को सम्मानित किया गया। स्कूल डायरेक्टर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल स्कूल की नहीं अपितु इस क्षेत्र व जिले की है। डीपी कार्तिक तंवर ने अपनी प्रतिभा के बल पर स्कूल के साथ-सात अपने अभिभावकों को भी गौरावान्वित करने का कार्य किया है।Haryana Sports News

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now