आपात स्थिति में 112 ऐप व 1091 हेल्पलाइन का उपयोग करें महिलाएं

On: April 18, 2026 7:30 AM
Follow Us:

Women should use the '112' app and the '1091' helpline in case of an emergency.

Women Emergency Helpline :(मेरा हरियाणा नेटवर्क) सिरसा। महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने शनिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं और छात्राओं को आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

महिला थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर महिलाएं तुरंत 112 इंडिया ऐप का उपयोग कर सकती हैं। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर कॉल करके भी तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि किसी महिला, बुजुर्ग या बच्चे के साथ शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न हो रहा हो, तो इसकी सूचना बिना देर किए पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

सुनीता रानी ने कहा कि महिलाएं समाज में हो रहे अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि सिरसा को नशामुक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया गया। महिला थाना प्रभारी ने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए मोबाइल पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। ऐसे लिंक ठगी का माध्यम बन सकते हैं।

यह भी पढ़े:- Beware of Cyber ​​Fraudsters : सिरसा से चारधाम यात्रा पर जाने वाले साइबर ठगों से रहें सतर्क, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now