Haryana: हरियाणा में देर शाम सनसनीखेज वारदात, जमानत पर बाहर आए युवक की गोली मारकर हत्या

On: April 18, 2026 11:40 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले में देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक के माथे और छाती में नजदीक से गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नरेंद्र बिजारणिया भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने युवक को पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारी। मृतक की पहचान सूरज (26) के रूप में हुई है, जो करीब एक साल पहले एक हत्या के मामले में जेल से बाहर आया था। ऐसे में पुलिस इस वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना निसिंग क्षेत्र के गांव गोंदर की है। सूरज गांव की सरपंच गली में खड़ा था, तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने चार राउंड फायर किए, जिनमें से तीन गोलियां सूरज को लगीं।

घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव को घर ले गए और पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव