Train Route Change: यदि आप आने वाले दिनों में प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और रूट जरूर जांच लें। उत्तर मध्य रेलवे ने स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग (फेज-1) का काम शुरू कर दिया है, जो 25 मई तक चलेगा। इस कारण कई ट्रेनों के संचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं।
सबसे अहम बदलाव वंदे भारत एक्सप्रेस (22549/22550) के रूट में किया गया है। 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यह ट्रेन अब प्रयाग स्टेशन से चलाई जाएगी, न कि प्रयागराज जंक्शन से। यात्रियों को इसकी जानकारी मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी दी गई है।
रेलवे के अनुसार, इस रीमॉडलिंग कार्य के चलते कुल 35 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। कई प्रमुख ट्रेनें जैसे अहमदाबाद-दरभंगा, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल और रक्सौल-लोकमान्य तिलक अब प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते संचालित होंगी।
हमसफर और अन्य ट्रेनों में भी बदलाव
24 से 30 अप्रैल के बीच हमसफर एक्सप्रेस की कुछ सेवाएं सूबेदारगंज स्टेशन से चलाई जाएंगी और वहीं समाप्त होंगी।
इसी तरह, चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस 25 मई तक छिवकी स्टेशन तक ही सीमित रहेगी, जबकि मुजफ्फरपुर-प्रयागराज बापू धाम एक्सप्रेस कुछ तिथियों पर वाराणसी (बनारस) स्टेशन तक ही जाएगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा का समय और ट्रेन का नया रूट पहले से जांच लें। स्टेशन बदलने और रूट डायवर्जन के कारण अंतिम समय में परेशानी हो सकती है।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html













