पश्चिमी यमुना नहर में विवाहिता का शव मिलने से हड़कंप, पहचान के प्रयास जारी

On: April 25, 2026 5:17 AM
Follow Us:

Panic Ensues After Married Woman's Body Found in Western Yamuna Canal; Efforts to Identify Underway

Karnal News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में एक अज्ञात विवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के गले, कानों और हाथों में सोने के आभूषण मिले हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव कुछ घंटों पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भिजवा दिया।प्रत्यक्षदर्शी लाखन सिंह के अनुसार, सबसे पहले उसके भाई संदीप की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तुरंत गोताखोर को सूचना दी और दोनों भाइयों ने मिलकर शव को किनारे लाकर रस्सी से बांध दिया, ताकि वह बह न जाए। बाद में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

गोताखोर कर्ण ने बताया कि पुल पर कार्य कर रहे श्रमिकों से सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा। श्रमिकों के सहयोग से शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया और पुलिस को सौंप दिया गया।महिला ने बैंगनी रंग के कपड़े पहन रखे थे और उसके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए। बाएं हाथ पर तिल का निशान मिला है, जो पहचान में सहायक हो सकता है।थाना सदर प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को 72 घंटे तक मोर्च्युरी में रखा जाएगा। पहचान न होने की स्थिति में पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े:-Student Attacked in Broad Daylight : दिनदहाड़े छात्र पर हमला, चाकू से गोदकर किया गंभीर घायल; चेन लूटकर फरार

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now