दिनदहाड़े छात्र पर हमला, चाकू से गोदकर किया गंभीर घायल; चेन लूटकर फरार

On: April 25, 2026 7:18 AM
Follow Us:

Student Attacked in Broad Daylight, Seriously Injured After Being Stabbed; Flees After Snatching Chain

Karnal News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) करनाल। घरौंडा के नए बस स्टैंड पर दिनदहाड़े एक छात्र पर 12 से 15 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू और अन्य हथियारों से सिर, पेट और बाजू पर कई वार किए, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के दौरान आरोपियों ने उसकी सोने की चेन भी लूट ली और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कॉलेज से लौटते समय घेरा

गांव बस्सी अकबरपुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा 23 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे सरकारी कॉलेज से घर लौट रहा था। जैसे ही वह घरौंडा के नए बस स्टैंड पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।

हमलावरों ने छात्र के सिर पर 4 से 5 बार चाकू से वार किए, जबकि पेट और बाजू पर भी कई चोटें पहुंचाई गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों के पास अन्य हथियार भी थे और उन्होंने पहले से युवक की रेकी कर रखी थी। शिकायतकर्ता ने इसे सुनियोजित हमला बताया है।हमले के दौरान आरोपियों ने छात्र की सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सीसीटीवी से पहचान

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान की है। शिकायत में सायन (निवासी अंधेड़ा), हिमांशु और दीपक को नामजद किया गया है।मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार घायल छात्र देव के शरीर पर कुल 6 गंभीर चोटें पाई गई हैं। सिर पर कई गहरे घाव हैं, जिनमें कुछ कट 4 सेंटीमीटर तक बड़े बताए गए हैं। पेट और कोहनी पर भी गहरे जख्म हैं।थाना घरौंडा पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी को काबू कर लिया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now