नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

On: April 25, 2026 1:21 PM
Follow Us:

The administration is fully alert regarding the NEET examination.
बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा।

  • छह परीक्षा केंद्रों पर लगभग तीन हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
  • तीन मई को आयोजित होनी है नीट परीक्षा

Jind News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) जींद। आगामी तीन मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी संबंध में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जिले में कुल छह परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां लगभग तीन हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इनमें स्थानीय डिफेंस कॉलोनी स्थित गल्र्स मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 312 परीक्षाथी, भारत सिनेमा के पास स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 387 परीक्षार्थी, राजकीय कॉलेज में 600 परीक्षार्थी, पीआईजी कॉलेज फॉर वूमेन में 528 परीक्षार्थी तथा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद ब्लॉक में 576 और सीवी रमन ब्लॉक में 528 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से रहते पूरी कर ली जाएं ताकि किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालयए बैठने की उचित व्यवस्था और साफ.-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जाएं।

समय-समय पर तैयारियों की समीक्षा की जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्णए निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरदराज से आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों और अन्य यातायात साधनों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम तैयार रखी जाए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसी टीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा अन्य आवश्यक तकनीकी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। डीसी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर तैयारियों की समीक्षा की जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्णए निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र का दौरा करें परीक्षार्थी

डीसी ने परीक्षार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का दौरा अवश्य कर लेंए ताकि परीक्षा वाले दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन समय पर केंद्र पर पहुंचना बेहद जरूरी है। क्योंकि बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन सहित अन्य प्रक्रियाएं समय पर पूरी करनी होती हैं। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षार्थी अपने साथ केवल एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ही लेकर आएं। इसके अलावा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणए गैजेट या अन्य प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका रानी, जिला नोडल अधिकारी एनटीए सुरेंद्र सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now