Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, देखें मौसम की पूरी जानकारी

On: April 26, 2026 5:27 AM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: देशभर में जारी भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अप्रैल से कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि पूर्वी भारत में वज्रपात का भी खतरा जताया गया है।

17 राज्यों में मौसम का बदलेगा मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और उत्तराखंड में बारिश और आंधी की संभावना है।

दिल्ली में दिन में लू, शाम को बादल

दिल्ली में 26 अप्रैल को दिन में तेज गर्मी और लू चलने की संभावना है, जबकि शाम के समय बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 28°C रहने का अनुमान है।

यूपी में 28 अप्रैल से मौसम बिगड़ेगा

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 28 अप्रैल से 1 मई के बीच बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान तेज हवाएं और स्थानीय स्तर पर तूफान की स्थिति बन सकती है।

बिहार में आंधी और वज्रपात का खतरा

बिहार में 26 से 28 अप्रैल के बीच तेज आंधी और बारिश की संभावना है। 70 किमी/घंटा तक की हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट, यात्रियों को सावधानी जरूरी

उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्रों में 26 से 28 अप्रैल के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। यात्रियों को मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

हरियाणा में 27-28 अप्रैल को बदलेगा मौसम

हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण 27 और 28 अप्रैल को बारिश और आंधी की संभावना है। पानीपत, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद और रेवाड़ी सहित कई जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब और राजस्थान में भी तेज हवाओं के साथ बारिश

पंजाब में 27 अप्रैल को और राजस्थान में 27 से 29 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में 27 से 29 अप्रैल के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में 26 अप्रैल को तेज बारिश और आंधी का पूर्वानुमान है।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवाओं और बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं, आम लोगों को भी अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now