Haryana: हरियाणा में ग्रुप-डी के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज, 4 मई तक मांगा गया डेटा

On: April 29, 2026 8:25 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी बोर्ड-निगमों, वैधानिक निकायों और सरकारी नियंत्रण वाली संस्थाओं में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत विभागों से बार-बार खाली पदों का ब्योरा मांगा जा रहा है, लेकिन कई विभागों की ढिलाई पर अब सख्त रुख अपनाया गया है।

मुख्य सचिव कार्यालय ने नाराजगी जताते हुए सभी विभागों को 4 मई तक की अंतिम समय सीमा दी है। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि तय समय तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित विभाग में कोई पद रिक्त नहीं है और उसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए होगी भर्ती

राज्य सरकार ने तय किया है कि ग्रुप-डी के इन पदों पर भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया में चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों को शामिल नहीं किया गया है।

पहले भी दिया गया था निर्देश

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 3 अप्रैल को भी सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए गए थे। उस समय 10 अप्रैल तक का समय देते हुए कहा गया था कि वे अपने अधीन आने वाले बोर्ड, निगम और संस्थाओं में खाली पदों का पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में मानव संसाधन विभाग को भेजें।

कई विभागों ने नहीं भेजी जानकारी

समीक्षा के दौरान सामने आया कि केवल कुछ विभागों ने ही जानकारी भेजी, जबकि बड़ी संख्या में विभागों ने अब तक कोई डेटा प्रस्तुत नहीं किया। इसी कारण सरकार को दोबारा रिमाइंडर जारी करना पड़ा है।

किन जानकारियों की मांग

सरकार ने जो विवरण मांगा है, उसमें स्वीकृत पदों की कुल संख्या, नियमित कर्मचारियों द्वारा भरे गए पद, अनुबंधित कर्मचारियों की संख्या (विशेष रूप से हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत) और शेष रिक्त पदों का पूरा ब्योरा शामिल है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now