Haryana Weather Update: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे

On: April 30, 2026 4:38 PM
Follow Us:

Haryana Weather Update: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे
Haryana Weather Update: करनाल-कुरुक्षेत्र में ओले गिरे

सोनीपत-पानीपत में जमकर बारिश पड़ी
Haryana Weather Update, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट बदल ली है। करनाल और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। सोनीपत, पानीपत में भी दोपहर बाद जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत और पानीपत में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

उधर, मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें। खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में हरियाणा में गर्मी और राहत के बीच उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

प्रदेश में 5 मई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, अंबाला और पंचकूला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : India Defence Exports: भारत ने रक्षा निर्यात में हासिल किया ऐतिहासिक मील का पत्थर : राजनाथ

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now