Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

On: May 1, 2026 8:54 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में बुधवार की तुलना में गुरुवार को करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी सामान्य स्तर के आसपास बना हुआ है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान रोहतक में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य जिलों में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन फिलहाल कहीं भी हीटवेव या गंभीर मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। विभाग ने शुक्रवार के लिए पूरे प्रदेश में “नो वार्निंग” की स्थिति बताई है।

चार जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में अस्थायी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

अगले दिनों में तापमान बढ़ने के बाद गिरावट संभव

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में हरियाणा के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम में बदलाव के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

शनिवार से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 2 मई (शनिवार) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो 3 मई तक प्रभावी रहेगा। इसके चलते प्रदेश में फिर से मौसम बदल सकता है और कई इलाकों में बारिश व तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now