Kal Ka Mausam: देश के इन राज्यों में कल बारिश और आंधी का अलर्ट जारी, देखें पूरी जानकारी

On: May 1, 2026 9:06 PM
Follow Us:

Kal Ka Mausam: देशभर में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 2 मई से 4 मई के बीच उत्तर, पूर्व और पहाड़ी राज्यों में व्यापक स्तर पर बारिश, आंधी और तूफान की संभावना है। कई इलाकों में 70–75 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जो कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में असर दिखा रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास भी निचले स्तर पर हवा का दबाव बना हुआ है, जिससे मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

इन 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने 2 मई को हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं 4 मई को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली और यूपी में खास चेतावनी

दिल्ली में 4–5 मई के दौरान तेज बारिश के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों—जैसे मेरठ, आगरा, वाराणसी, कानपुर और गाजीपुर—में भी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वी भारत और बिहार में असर ज्यादा

बिहार के पटना, दरभंगा, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना है। यहां 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

पहाड़ी राज्यों में यात्रा से पहले सावधानी

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और रास्ते बंद होने का खतरा भी बना रह सकता है, इसलिए यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर जांचें।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

1999 में कारगिल युद्ध लड़ने वाले अमित गुप्ता पर गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हमला, लोहे की रॉड से अटैक

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा