सोनीपत मण्डियों व खरीद केन्द्रों पर गुरूवार सांय तक हुई 04 लाख 57 हजार 133.07 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

On: May 2, 2026 1:09 AM
Follow Us:

457,133.07 metric tonnes of wheat were procured at Sonipat mandis and procurement centers by Thursday evening.

Sonipat News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) सोनीपत ।  जिला की विभिन्न मंडियों व खरीद केन्द्रों में गेहूं की आवक व खरीद कार्य जारी है। गुरुवार सायं तक जिले की 21 मंडियों व खरीद केंद्रों में कुल 04 लाख 57 हजार 133.07 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई, जिसे विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदा गया।

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि 04 लाख 57 हजार 133.07 मीट्रिक टन गेहूं में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 80 हजार 384.8 मीट्रिक टन, हैफेड ने 01 लाख 89 हजार 55 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन(एचडब्ल्यूसी) ने 01 लाख 84 हजार 753.27 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 02 हजार 940 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गांव बरोदा स्थित खरीद केन्द्र पर 04 हजार 885 मीट्रिक टन, गांव भैंसवाल स्थित खरीद केन्द्र पर 06 हजार 690 मीट्रिक टन, गांव बिचपड़ी स्थित खरीद केन्द्र पर 947 मीट्रिक टन, गांव दातौली स्थित खरीद केन्द्र पर 05 हजार 797.15 मीट्रिक टन, फरमाणा स्थित खरीद केन्द्र पर 19 हजार 277.4 मीट्रिक टन, गन्नौर अनाज मण्डी में 25 हजार 848.1 मीट्रिक टन, गोहाना अनाज मण्डी में 01 लाख 50 हजार 332.4 मीट्रिक टन, गांव कांसड़ी स्थित खरीद केन्द्र पर 13 हजार 420 मीट्रिक टन, गांव कथूरा स्थित खरीद केन्द्र पर 09 हजार 67.5 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह से गांव खानपुर स्थित खरीद केन्द्र पर 09 हजार 611.22 मीट्रिक टन, खरखौदा अनाज मण्डी में 61 हजार 243.4 मीट्रिक टन, गांव मुडलाना स्थित खरीद केन्द्र पर 09 हजार 70 मीट्रिक टन, गांव मुरथल स्थित खरीद केन्द्र पर 10 हजार 518.65 मीट्रिक टन, गांव नाहरा स्थित खरीद केन्द्र पर 14 हजार 750 मीट्रिक टन, गांव पुगथला स्थित खरीद केन्द्र पर 20 हजार 345.05 मीट्रिक टन, गांव पुरखास स्थित खरीद केन्द्र पर 11 हजार 396.7 मीट्रिक टन, गांव रूखी स्थित खरीद केन्द्र पर 15 हजार 125.35 मीट्रिक टन, गांव सनपेड़ा स्थित खरीद केन्द्र पर 11 हजार 920.6 मीट्रिक टन, सोनीपत अनाज मण्डी में 53 हजार 947.1 मीट्रिक टन तथ सोनीपत सीलो खरीद केंद्र पर 02 हजार 940 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हो चुकी है।उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 27 हजार 574 किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे हैं, जिनसे 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

HTET Result 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम

Organic Waste series-3: कचरे से कमाना है पैसा, प्लांट लगाना कितना आसान, क्या नगरपालिका मदद करती है?

पिता का ऑनलाइन अंतिम संस्कारः जब अंतिम सांसें गिन रहे थे शिव चरण तो बेटियों ने वृद्धाआश्रम संचालक आनंद से क्या कहा था?

करनाल में बीच बाजार में युवक का मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से बदमाशों ने बीरू के सिर में मारी गोली

बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

गुरुग्राम में 5 घंटे से मूसलाधार बारिश, पानी-पानी हुआ शहर, पुलिस बोली- आज वर्क फ्रोम होम ही करें, कई इलाके डूबे