स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर भडक़ी भाकियू, एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा

On: May 2, 2026 3:10 AM
Follow Us:

BKU Outraged Over Smart Meter Installation Plan; Submits Memorandum to CM Through SDM
स्मार्ट मीटर योजना को वापिस लेने की मांग को लेकर उपमंडल कार्यालय में एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी। .

Charkhi Dadri News (मेरा हरियाणा नेटवर्क)बाढड़ा। प्रदेश के कृषि क्षेत्र के ट्यूबवेलों पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर भडक़ी भाकियू ने जल्द ही ग्राम स्तर पर कमेटी गठित कर रोष प्रदर्शन प्रस्ताव तैयार कर महामहिम राज्यपाल को भेजने की घोषणा कर आज एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। किसानों ने कहा कि वह सरकार की मनमानी को किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे और सरकार ने यह फैसला वापिस नहीं लिया तो राज्य स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। भाकियू जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार के बिजली विभाग द्वारा आधुनिक व्यवस्था के नाम पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि ट्यूबवेलों पर फ्लैट सिस्टम से बिल वसूली की जाती है लेकिन सरकार अब स्मार्ट मीटर लगाने की योजना लागू कर किसानों का शोषण करने का प्रयास कर रही है जो असहनीय है।

ग्राम स्तर पर कमेटी गठित कर रोष प्रदर्शन प्रस्ताव तैयार कर महामहिम राज्यपाल को भेजने का फैसला लिया 

दक्षिणी हरियाणा में नहरी पानी की कमी के कारण ट्यूबवेलों पर ही फसल सिंचाई निर्भर है और सरकार अब राजस्थान की तर्ज पर ट्यूबवेलों के बिलों में अनाप शनाप वृद्धि करने की कृषि व किसान विरोधी फैसला लागू कर रही है जिससे किसानों में रोष बना हुआ है। सरकार द्वारा पहले ही रबी सीजन की फसलों की खरीद में नाजायज शर्ते लगाई गई जिसके कारण किसानों को अनेक परेशानियों से निपटना पड़ रहा है। भाकियू महासचिव राधेश्याम शर्मा उमरवास ने कहा कि सरकार व बिजली विभाग निजी कंपनियों के दबाव में भोलेभाले किसानों का शोषण करने का काम कर रही हैं इसके विरोध में भाकियू राज्य स्तर पर प्रदेश के कृषि क्षेत्र के ट्यूबवेलों पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना का बहिष्कार करते हुए जल्द ही ग्राम स्तर पर कमेटी गठित कर रोष प्रदर्शन प्रस्ताव तैयार कर महामहिम राज्यपाल को भेजने का फैसला लिया है।

आज सभी किसानों ने रोष प्रदर्शन करते हुए उपमंडल कार्यालय पहुंच कर एसडीएम आशीष सांगवान के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। किसानों ने कहा कि वह सरकार की मनमानी को किसी सूरत में सहन नहीं करेंगे और सरकार ने यह फैसला वापिस नहीं लिया तो राज्य स्तर पर आंदोलन तेज किया जाएगा। उनके अलावा किसान नेता संदीप कारी, राम अवतार लाड, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, रणधीर सिंह हुई, सतबीर सिंह, ओमप्रकाश, कमल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फरीदाबाद में ऑटो, कैब चालक द्वारा अधिक किराया मांगने पर क्या करें? एडवोकेट नें बताया कानूनी तरीका

1999 में कारगिल युद्ध लड़ने वाले अमित गुप्ता पर गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर हमला, लोहे की रॉड से अटैक

रामपाल के सतलोक आश्रम धनाना में नाबालिग से कुकर्म? सेवादार सचिन हुआ गिरफ्तार

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा