Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी

On: May 4, 2026 1:47 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक बदलाव देखने को मिला। नारनौल में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं अंबाला में सुबह आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि पंचकूला में घने बादल छाए रहे। अंबाला और यमुनानगर में दिन के समय अंधेरा छा गया।

8 जिलों में यलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते प्रदेश के 8 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

48 घंटों में बड़े बदलाव के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। औसतन तापमान में 2.1°C की वृद्धि हुई, जबकि हिसार 41.1°C के साथ सबसे गर्म रहा।

5 मई तक मौसम रहेगा प्रभावित
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 मई से 5 मई तक मौसम प्रभावित रहेगा। विभाग के HOD डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में तेज हवाएं चलेंगी और कई जिलों में बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now