Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, लाइनमैन को 3000 रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

On: May 6, 2026 6:50 AM
Follow Us:

Haryana News:हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में तैनात सहायक लाइनमैन (ALM) को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

मीटर लगाने के बदले मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह दहिया कॉलोनी में चारा काटने की दुकान चलाते हैं। 10 अप्रैल को बकाया बिल का हवाला देकर उनकी दुकान का बिजली मीटर हटा दिया गया था। नया मीटर लगवाने के लिए संपर्क करने पर आरोपी कर्मचारी ने 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी, जो बाद में 3,000 रुपये में तय हुई।

कालूपुर चुंगी में बिछाया गया ट्रैप

प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। आरोपी ने शिकायतकर्ता को कालूपुर चुंगी क्षेत्र में बुलाया था। जैसे ही उसने रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर

एसीबी अधिकारियों ने साफ किया कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति लागू है। किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर तुरंत शिकायत करने की अपील की गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now