Haryana: हरियाणा में ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर फेंका गया कीचड़, माहौल हुआ तनावपूर्ण

On: May 8, 2026 10:16 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की प्रतिमा पर कीचड़ फेंके जाने से तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही JJP के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रतिमा की सफाई की।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 7 बजे पार्टी नेताओं को सूचना मिली कि कुछ शरारती तत्वों ने पार्क में लगी चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर कीचड़ और गारे के लोथड़े फेंक दिए। घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।

“यह सिर्फ प्रतिमा नहीं, विरासत का अपमान”

थानेसर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रतिमा का अपमान नहीं, बल्कि हरियाणा की उस विरासत और सोच का अपमान है, जिसे लोग जननायक के नाम से जानते हैं।

उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल को जनता ने सम्मान दिया है और इस तरह की हरकत बेहद निंदनीय है।

चेहरे और पगड़ी को बनाया निशाना

योगेश शर्मा ने बताया कि जब वे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे तो प्रतिमा के चेहरे और पगड़ी पर कीचड़ और गारे के निशान थे। सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की सफाई की।

बताया जा रहा है कि पिपली स्थित ताऊ देवीलाल पार्क का निर्माण करीब ढाई दशक पहले किया गया था और उसी समय यहां पूर्व उप प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

JJP नेताओं ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना है कि जीटी रोड जैसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े इस तरह की घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

शनिवार को होगी बैठक

पार्टी नेताओं ने बताया कि शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति और विरोध को लेकर फैसला लिया जाएगा। साथ ही प्रतिमा स्थल पर दोबारा सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सुपर सीडर के लिए 1.2 लाख, रोटावेटर पर 40 हजार…कृषि यंत्र खरीदने पर मिल रही तगड़ी सब्सिडी

अब भारी बारिश में ‘वेनिस’ नहीं बनेगा गुरुग्राम? क्या है नया लेग-4 ड्रेन सिस्टम? इन 2 इंजीनियर मेथड से नहीं डूबेगी मिलेनियम सिटी

पानीपत में डॉक्टरों की लापरवाही, पैर की हड्‌डी टूटी थी कर दिया दिल का ऑपरेशन, महिला की मौत

‘पुलिस को बुलाओ, डायल-112 पर कॉल करो…’, XEN को नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश, ऑफिस में हाथापाई और हंगामा

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: आज का मौसम: 29 जुलाई तक संभलकर रहें! UP, बिहार से दिल्ली तक 15 राज्यों में आंधी-तूफान, भारी बारिश, IMD का अलर्ट

गैस, पेट फूलना और एसिडिटी को न करें नजरअंदाज, गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत, एक्सपर्ट ने दिया सुझाव