Last Updated:
Who are Tiger Shroff Shooter: मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी बिहार का है.
टाइगर श्रॉफ.
सोनीपत. मुबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाने के तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए गए हैं. इसमें दो आरोपियों हरियाणा के रहने वाले हैं. स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों ने एक ट्रेन से इन तीनों की गिरफ्तारी की है.
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के दो शूटरों की पहचान हो गई है. इसमें सोनीपत का एक शूटर 17 साल का है. दूसरे शूटर की पहचान रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी ईदगाह कॉलोनी, सदर, सोनीपत के रूप में हुई है. रेहान पर पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हुए थे और इस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज था. रेहान कई दिनों से घर से गायब था. तीसरा आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन पुत्र रामू बिहार का रहने वाला है. ये सभी लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं.
अनिल पंडित कौन है
इसके अलावा, एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत जिले के रेरकलां गांव का रहने वाला है. साल 2022 में नौकरी करने के लिए दुबई गया था. 2024 में वह डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंच गया. अनिल पंडित के माता-पिता फिलहाल गांव में नही रहते है और वह करनाल के तरावड़ी में रहते है.
मुंबई से ट्रेन से भागे थे
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले का वीडियो भी सामने आया है. एक महिला ब्लॉगर ने बताया कि गोली चलाने वाला एक शूटर बच्चा सा नजर आ रहा था. इस दौरान एक अन्य शूटर की गन जाम हो गई, जिस वजह से एक्टर की जान बच गई थी. अनिल पंडित के दो ऑडियो सामने आए हैं, जिसमें वह गोलीकांड की जिम्मेदारी ले रहा है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…








