अंबाला में महिला को साइबर ठग ने लगाया 3.5 लाख का चूना, Google से लिया था हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल हैक कर वारदात

On: October 19, 2026 6:54 AM
Follow Us:

Cyber Fraud 1

Haryana News: अंबाला में साइबर ठगों ने एक महिला को साढ़े तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। महिला गूगल पर अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर ढूंढ रही थी। इसी दौरान एक फोन नंबर पर कॉल करने के दौरान वह साइबर ठग के झांसे में आ गई। इसके बाद, ठग ने एक एपीके फाइल भेजकर महिला के मोबाइल को हैक करके उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस थाना ने घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गूगल से लिया था नंबर

कैंट के मिलाप नगर, नन्हेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति नागरिक अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं। बीते 7 अक्तूबर को उनकी सास की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें इलाज के लिए मोगा अस्पताल ले जाना था। अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए उनके पति ने गूगल पर संपर्क नंबर खोजा।

अस्पतालकर्मी बताकर की ठगी

गूगल पर दिखाए गए नंबर पर संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को अस्पताल कर्मी बताया। उसने कहा कि अपॉइंटमेंट के लिए केवल पांच रुपये की फीस लगेगी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजी।

मोबाइल हैक कर किया फ्रॉड

पीड़िता ने बताया कि पहले पति के फोन से और फिर उनके खुद के मोबाइल से पांच रुपये की पेमेंट करने की कोशिश की गई। हालांकि, यह भुगतान असफल रहा। सास की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण वे तुरंत अस्पताल चले गए और इस बात पर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच मोबाइल में डाउनलोड हुई उस एपीके फाइल ने महिला का पूरा फोन हैक कर लिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now