दुल्हन बनी बेटियों की अधिकारी ने रुकवाई शादी, वापस लौटा दी बारात, जींद में फेरों से पहले क्या हुआ?

On: October 18, 2026 2:42 PM
Follow Us:

Last Updated:

Jind News: जींद में नाबालिग बच्चों की शादी को रोकने के लिए बाल विवाह निषेध अधिकारी लड़कियों के घर पहुंचे और परिजनों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही. इसके अलावा बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी, जिस पर परिजनों ने लिखित आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही अपने बच्चों का विवाह करेंगे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दुल्हन बनी बेटियों की अधिकारी ने रुकवाई शादी, जींद में फेरों से पहले क्या हुआ?Zoom

जींद में बाल विवाह रुका

जींद: बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम की सर्तकता से जिले के करसिंधु गांव में तीन नाबालिग बच्चों को वर-वधु बनने से बचाया गया. टीम ने बाल विवाह की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिगों की शादी को रूकवाया और साथ ही परिजनों को विवाह न करने के लिए चेताया. इसके अलावा बाल विवाह से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी, जिस पर परिजनों ने लिखित आश्वासन दिया कि अब वह बालिग होने पर ही अपने बच्चों का विवाह करेंगे.

बाल विवाह निषेध अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के गांव करसिंधु में दो नाबालिग ल़डकियों की शादी करवाई जा रही है और बारात हिसार जिले के गांव मिर्जापुर से आने वाली है. इस पर कार्रवाई करते हुए रवि लोहान, महिला थाना से आरती, रीतु, नीलम, सुरेश, दीपक, विनोद व जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन एवं एम् डी डी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक नरेंद्र शर्मा और VAC मनीष के साथ मौके पर हो रहे विवाह स्थल पर पहुंचे.

दोनों लड़कियां निकली नाबालिग
टीम द्वारा परिजनों से लड़कियों के जन्म से संबंधित कागजात मांगे तो परिजनों ने पहले तो काफी टाल-मटोल करने की कोशिश की और लड़कियों की उम्र पूरी होने की बात कही. मगर जब उन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही गई तो लगभग तीन घंटे के बाद जो सबूत दिखाए गए, उसमें दुल्हन बनी दोनों लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई. इसके बाद दूल्हे बनकर आये दोनों लड़कों के जन्म से संबंधित कागजात की जांच की गई, तो एक दूल्हा भी 21 वर्ष से कम मिला.

लड़कियों के माता-पिता के अनपढ़ होने की कही बात
इसके बाद परिजनों द्वारा बताया गया कि दोनों लड़कियों के माता-पिता अनपढ़ हैं और उन्हें किसी कानून की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए वह शादी का खर्चा बचाने के ऐसा कर रहे थे. इस पर परिजनों को समझाया गया कि तीनों बच्चे नाबालिग हैं, इसलिए आप उनके बालिग होने तक का इंतजार करें, ताकि कोई कानूनी बाधा न आए और बालिग होने के बाद शादी करने पर आपको सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा. इसके बावजूद भी अगर आप नाबालिग बच्चों की शादी करते हैं, तो आप सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिना शादी के लौटी बारात
इस पर दोनो परिवार सहमत हो गए और शादी को स्थगित कर दिया गया. इसके बाद परिजनों ने महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित बयान दिया कि वह कानून की पालना करेंगे और बच्चों के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगें. इसके बाद दोनों बारात बिना दुल्हनों के बैरंग लौट गई.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिल्ली-श्रीनगर बस पर हरियाणा में पथराव का आरोप, बुजुर्ग कश्मीरी यात्री घायल, उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी

टीबी से पीड़ित 78 वर्षीय बुजुर्ग घर जाने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, पत्नी-बेटा-बेटी ने मुंह मोड़ा, बोले- मर जाए तो बता देना

IMD Weather Forecast: दक्षिण भारत में तेज हुआ मानसून, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली-UP का मौसम | National

जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में हुई कैद

गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा