Haryana News: फरीदाबाद में खूनी खेल! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, ऐसे खुला राज

On: October 18, 2026 12:20 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चाकू से गर्दन पर वार कर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव निवासी गोपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में गोपाल की पत्नी काजल और उसके कथित प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गोपाल फरीदाबाद के डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के पद पर काम करता था। वह श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में किराये के मकान में रहता था। उसकी पत्नी काजल अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। बताया गया है कि वारदात से करीब दो दिन पहले काजल अपनी बेटी शालिनी और दो बेटों को लेकर गोपाल के पास आई थी।

बेटी के फोन से खुला मामले का पता

गुरुवार शाम गोपाल की बेटी शालिनी ने अपने चाचा अशोक को फोन किया। उसने पिता की तबीयत खराब होने की बात बताते हुए उन्हें जल्द फरीदाबाद आने के लिए कहा। इसके बाद अशोक परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान पर पहुंचा। वहां गोपाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पूछताछ में पत्नी पर लगा हत्या में शामिल होने का आरोप

सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने गोपाल की पत्नी काजल से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान काजल ने योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। योगेंद्र भी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि काजल ने ही उसे गांव से फरीदाबाद बुलाया था।

वारदात के समय दूसरे कमरे में थे बच्चे

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, घटना के समय गोपाल और काजल एक कमरे में सो रहे थे, जबकि तीनों बच्चे दूसरे कमरे में थे। आरोप है कि इसी दौरान काजल ने योगेंद्र को कमरे में बुलाया और दोनों ने मिलकर गोपाल पर हमला कर दिया। हत्या के बाद योगेंद्र मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

तीन साल से संपर्क में होने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, काजल और योगेंद्र पिछले करीब तीन साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, गोपाल के भाई अशोक ने अपनी भतीजी शालिनी पर भी संदेह जताया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में शालिनी की संलिप्तता सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक

Haryana News: हरियाणा में भैंस खरीदने पर मिलेगी 80 हजार तक सब्सिडी, दूध पर 10 प्रति लीटर अतिरिक्त प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार का बड़ा एक्शन, वन दरोगा और अधिकारी सस्पेंड, सीएम विंडो की शिकायत पर एक्शन

मॉडल टाउन हिसार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हिसार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी काबू

हरियाणा पुलिस में 3 इंस्पेक्टरों के तबादले, रिटायरमेंट से पहले नई पोस्टिंग के आदेश जारी!

हरियाणा वालों के लिए जरूरी खबर, फैमिली आईडी में जुड़ेंगी PAN Card से लेकर बैंक लोन तक की जानकारी