मॉडल टाउन हिसार में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत के मामले में हिसार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी काबू

On: October 17, 2026 4:13 AM
Follow Us:

 

हिसार 16 अक्टूबर। मॉडल टाउन, हिसार में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में हिसार पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार मामले से संबंधित दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रायपुर फाटक की तरफ आने वाले थे। सूचना के आधार पर हिसार पुलिस की टीम ने निर्धारित क्षेत्र में पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, हिसार पुलिस की टीम को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी भावेश के पैर में गोली लगी। वहीं, मोटरसाइकिल से गिरने के कारण दूसरे आरोपी जयेश का पैर टूट गया।

जांच में पाया गया है कि आरोपियों के विरुद्ध चोरी, लूट आदि जघन्य अपराध के कई मुकदमे पहले से दर्ज है।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके से काबू कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला मॉडल टाउन, हिसार निवासी संतोष कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से संबंधित है। मृतका के भाई कंवल किशोर, निवासी चंडीगढ़, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी बहन संतोष कुमारी मकान नंबर 100-W, मॉडल टाउन, हिसार में रहती थीं। उनके पति और दोनों बच्चों का पहले ही बीमारी एवं अन्य कारणों से निधन हो चुका था। इसके बाद वह घर पर अकेली रहती थीं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बहन से 6 अक्टूबर 2026 को बातचीत हुई थी। 8 अक्टूबर 2026 को मृतका की पड़ोसन ने फोन कर उनकी मौत की सूचना दी। इसके बाद रिश्तेदार मृतका को नागरिक अस्पताल हिसार लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिसार पुलिस का संदेश

हिसार पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम पर फायरिंग करने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले में सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिसार पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा पुलिस में 3 इंस्पेक्टरों के तबादले, रिटायरमेंट से पहले नई पोस्टिंग के आदेश जारी!

हरियाणा वालों के लिए जरूरी खबर, फैमिली आईडी में जुड़ेंगी PAN Card से लेकर बैंक लोन तक की जानकारी

Petrol-Diesel News: पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, डीजल पर घटी; क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर, जानिए

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय