शख्स बोला-मैं CM थलापति विजय हूं…घर बनाने में मदद करूंगा, महिला ने भी कर लिया भरोसा, झटका लगा तो पुलिस के पास पहुंची

On: October 16, 2026 11:50 AM
Follow Us:

Last Updated:

Yamuna Nagar Crime News: हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगों ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर महिला से मकान बनवाने में मदद का झांसा देकर 7 लाख 72 हजार रुपये ठग लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शख्स बोला-मैं CM थलापति विजय हूं...महिला ने भी कर लिया भरोसा, फिर लगा झटकाZoom

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर अमादलपुर निवासी एक महिला को ठगी का शिकार बनाया गया.

यमुनानगर.  हरियाणा के यमुनानगर में साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर अमादलपुर निवासी एक महिला को ठगी का शिकार बनाया गया. आरोपियों ने मकान बनवाने में मदद का भरोसा दिया और रजिस्ट्री सहित अन्य खर्चों के नाम पर महिला से 7 लाख 72 हजार रुपये अलग-अलग खातों में जमा करवा लिए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मामला यमुनानगर के अमादलपुर गांव का है. पीड़िता मोमिना ने फेसबुक पर सीएम विजय थलापति फाउंडेशन के नाम से एक पेज देखा था. पेज पर दावा किया गया था कि यह संस्था मुख्यमंत्री से जुड़ी है और जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद करती है. संपर्क के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर मोमिना ने बातचीत शुरू की. इसके बाद उनके व्हाट्सऐप पर संदेश आने लगे.

बातचीत करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री विजय थलापति बताया और मकान बनवाने में मदद का भरोसा दिया. आरोपी ने कहा कि कुछ सहायता संस्था की ओर से की जाएगी, जबकि कुछ रकम महिला को खुद जमा करानी होगी. मकान की रजिस्ट्री और अन्य खर्चों का हवाला देकर आरोपियों ने 12 से 22 अगस्त के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7 लाख 72 हजार रुपये जमा करवा लिए. रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क करना बंद कर दिया. इसके बाद महिला और उनके पति को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की.

शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पुलिस

साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री या किसी संस्था के नाम से आने वाले अप्रमाणित संदेशों और लिंक पर भरोसा न करें. किसी भी तरह की आर्थिक सहायता के नाम पर पैसे जमा कराने की मांग हो तो पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जींद में पूर्व सब-इंस्पेक्टर और सरपंच ने की बेटे की हत्या, फायरिंग होते ही पुलिस भागी, मुरारी पर चलाई 7 गोलियां

हांसी में 18 साल के कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी ने दी जान, दो दिन पहले घर से 48 हजार रुपये लाया था, नोट में लिखे तीन लोगों के नाम

गुरुग्राम में पुलिस लाइन के सामने मर्डर से सनसनी, फुटओवर ब्रिज पर खून से सना मिला शव, संदिग्ध हिरासत में | Crime

हरियाणाः हिसार में 7वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, माथे पर लगी थी गोली, दोस्त के घर गया था दैविक

देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर एक्शन की तैयारी में नगर निगम, 100 होटलों को भेजे नोटिस

बदल गया है आईआईटियन बाबा का लुक, चोला भी बदला, आपने देखा क्या? आजकल कहां हैं अभय सिंह