देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर एक्शन की तैयारी में नगर निगम, 100 होटलों को भेजे नोटिस

On: October 16, 2026 1:43 AM
Follow Us:

Last Updated:

Murthal Famous Dhaba: सोनीपत के मुरथल में खुले में कचरा और गंदा पानी फेंकने वाले करीब 100 होटल और ढाबों को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं. नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और एसटीपी की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर एक्शन की तैयारी Zoom

देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबे अब नगर निगम के निशाने पर हैं.

सोनीपत. देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबे अब नगर निगम के निशाने पर हैं. ढाबों से निकलने वाले वेस्टेज को खुले में डालने और गंदा पानी खुले में छोड़ने वालों पर निगम सख्ती करने जा रहा है. सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 के तहत करीब 100 सरकारी और निजी होटल-ढाबों की पहचान कर नोटिस जारी किए गए हैं. नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है. वहीं, मुरथल में एसटीपी की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई गई है, जिससे नेशनल हाईवे 44 पर गंदा पानी भरने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है. देखिए ये रिपोर्ट

दरअसल, मुरथल के ढाबों से हर दिन बड़ी मात्रा में वेस्टेज निकलता है. ऐसे में वेस्टेज को खुले में डालने और गंदे पानी को खुले में छोड़ने पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है. निगम ने बड़ी मात्रा में वेस्टेज बाहर निकालने वाले करीब 100 सरकारी और निजी होटल व ढाबों की पहचान की है. इन संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं.

निगम की ओर से साफ किया जा रहा है कि वेस्टेज को खुले में डालने और गंदा पानी बाहर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इसके साथ ही खुले में वेस्टेज डालने वालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है.यानी अब ढाबा संचालकों को वेस्टेज और गंदे पानी को लेकर तय नियमों का पालन करना होगा.

वहीं, मुरथल के ढाबों से निकलने वाले गंदे पानी के लिए एसटीपी की क्षमता बढ़ाने की योजना है. फिलहाल एसटीपी की क्षमता 3 एमएलडी है, जिसे बढ़ाकर 7.5 एमएलडी करने की तैयारी है.

दरअसल, एसटीपी का पानी कई बार नेशनल हाईवे-44 पर भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और सड़क हादसों की आशंका भी बनी रहती है. हाईवे पर भरे पानी की वजह से पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं. ऐसे में एसटीपी की क्षमता बढ़ने से गंदे पानी की निकासी और ट्रीटमेंट की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. इससे हाईवे पर जलभराव की समस्या कम होने के साथ ही वाहन चालकों को राहत मिलेगी और सड़क हादसों का खतरा भी कम हो सकेगा.

कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी

सोनीपत नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार ने बताया कि मुरथल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 के तहत बड़ी मात्रा में वेस्टेज बाहर निकालने वाले करीब 100 सरकारी और निजी होटल व ढाबों की पहचान कर नोटिस जारी किए गए हैं.नियमों का पालन करवाने के लिए संबंधित ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे है.खुले में कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी है.निगम का उद्देश्य ढाबों से निकलने वाले कचरे पर नियंत्रण करना और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बदल गया है आईआईटियन बाबा का लुक, चोला भी बदला, आपने देखा क्या? आजकल कहां हैं अभय सिंह

कोर्ट में बार-बार तारीख मिलने पर ऑर्डर शीट जांचें, अर्ली हियरिंग के लिए एप्लीकेशन दें, जिला जज से करें शिकायत, वकील से जानें प्रोसेस

B.Com के बाद CA कैसे बनें? लाखों की कमाई का रास्ता खोल सकती है ये टिप्स, तैयारी से पहले जान लें जरूरी बातें

Delhi Rainfall । IMD Forecast । दिल्ली में अभी थमेगी नहीं बारिश! 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; नोएडा से गुरुग्राम तक अलर्ट, IMD की चेतावनी

हरियाणाः सुबह-सुबह स्कूल के कंप्य़ूटर रूम में पहुंची महिला टीचर, 6 फीट कोबरा ने उड़ाए होश, फुंकार सुनकर बाहर भागी

हरियाणा के रोहतक, करनाल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, बिना काम घर से ना निकलें