हरियाणा में 10 दिन से दरवाजे के ऊपर ग्रिल में फंसा था 11 फीट लंबा अजगर, किसान ने दयालुता से बची जान, वन विभाग ने बचाया

On: October 15, 2026 3:26 AM
Follow Us:

Last Updated:

Yamuna Nagar Azgar Rescue: हरियाणा के यमुनानगर में एक खंडहर मकान के रोशनदान में 11 फीट लंबा अजगर 10 दिन तक फंसा रहा. वाइल्डलाइफ विभाग की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के बाद कलेसर के जंगलों में छोड़ा गया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

हरियाणा में 10 दिन से दरवाजे के ऊपर ग्रिल में फंसा 11 फीट लंबा अजगर रेस्क्यूZoom

सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला.

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र के गांव नाग्गल से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक खंडहर मकान के रोशनदान में 11 फीट लंबा अजगर करीब 10 दिन तक फंसा रहा. रोशनदान की लोहे की ग्रिल अजगर के पेट में करीब 3 इंच तक घुस गई थी, जिससे वह बाहर नहीं निकल पा रहा था.

सूचना मिलने पर वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि करीब 11 फीट लंबा अजगर मकान के रोशनदान में फंस गया था. इस दौरान रोशनदान में लगी लोहे की ग्रिल उसके पेट में करीब 3 इंच तक घुस गई. चोट लगने के कारण अजगर कई दिनों तक वहीं फंसा रहा और बाहर निकलने में असमर्थ था.

करीब 10 दिन तक अजगर के फंसे रहने की सूचना मिलने के बाद वाइल्डलाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची. टीम के सामने चुनौती अजगर को बिना अधिक नुकसान पहुंचाए ग्रिल से बाहर निकालने की थी. इसके लिए कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया. करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को ग्रिल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
लोहे की ग्रिल अजगर के पेट में करीब 3 इंच तक घुस गई थी.
खेत मालिक गुरदीप ने बताया कि वह कई दिनों बाद खेत पहुंचे तो देखा कि दरवाजे के ऊपर बने वेटिंलेशन की ग्रिल में अजगर को फंसा हुआ है. वाइल्ड लाइफ विंग के अधिकारी लीलू राम ने बताया कि अजगर को रेस्क्यू करने के बाद इलाज किया गया है और अब से कलेसर के जंगलों में ले जाया गया है. इस दौरान जांच में पता चला कि ग्रिल के दो नुकीले हिस्से अजगर के शरीर में घुस गए थे और 10 दिनों तक बिना भोजन-पानी और दर्द में रहने से वह बेहद सुस्त हो चुका था.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कल का मौसम 15 अक्टूबर | IMD Tomorrow Weather Alert | 20 घंटे में मौसम लेगा यूटर्न, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, दिल्ली से पंजाब तक 10 राज्यों में अलर्ट

Dharm Astha : विवाहित महिलाओं को माथे पर चंदन लगाना चाहिए या नहीं? आप न करना ये गलती, अंबाला के ज्योतिषाचार्य से जानिए

Health Tips : क्या आपको भी होती है हाथ और पैर में झुनझुनाहट? ये काम न किया तो नसें हो जाएंगी डैमेज

फरीदाबाद में पति-पत्नी ने बनाई ऐसी दुर्गा प्रतिमा, कीमत 2 लाख, गाजियाबाद से लेने पहुंचे लोग

पठानकोट में आंधी-बारिश के बीच 200 फीट ऊंचे टावर पर 50 दिन तक डटे रहे दो बुजुर्ग, जिद के आगे झुका प्रशासन

क्या IITian बाबा की मौत हो गई और होटल में मिली लाश? बदल गया अभय सिंह ग्रेवाल का पूरा लुक, सच जानें